फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three-day strike by electricity workers begins in protest against privatization; demonstrators raise slogans against the government.

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 22 Oct 2026 02:53 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:53 PM IST
Three-day strike by electricity workers begins in protest against privatization; demonstrators raise slogans against the government.
हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम और नूंह जिलों की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने बिजली घर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है। हड़ताल की अध्यक्षता गुरप्रीत सिंह, विजेंद्र साहू और दीपक ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन प्रेम शर्मा ने किया। यूनिट प्रधान खुर्शीद खान और एसटीएफआई के प्रधान सीएन भारती ने मुख्य वक्ता के रूप में कर्मचारियों को संबोधित किया। निजीकरण से महंगी हो जाएगी बिजली : कर्मचारी कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने बिजली कर्मचारियों को दिए गए आश्वासन के बावजूद गुरुग्राम और नूंह की बिजली व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने की अनुमति दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ निजीकरण का विरोध करने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर इसे लागू करने की दिशा में कदम उठा रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने आशंका जताई कि निजीकरण होने से आम जनता को महंगी बिजली का सामना करना पड़ सकता है। कृषि क्षेत्र में बिजली की लागत बढ़ने के साथ ही मजदूर और गरीब परिवारों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। कर्मचारियों ने प्रीपेड मीटरों को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के पास समय पर रिचार्ज के पैसे नहीं होने पर बिजली कटने की समस्या पैदा हो सकती है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, उन्होंने पहले भी सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज करवाया था। सरकार ने बातचीत के दौरान दो महीने का समय मांगा था, लेकिन इसके बावजूद निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की। रतिया के करीब 300 कर्मचारी हड़ताल पर बिजली व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में रतिया बिजली घर के करीब 300 अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के अनुसार, एसडीओ, जेई, लाइनमैन सहित विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। कर्मचारियों की शत-प्रतिशत भागीदारी के चलते रतिया शहर के साथ-साथ करीब 75 गांवों की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, हड़ताल के पहले दिन बिजली आपूर्ति सामान्य रही। कर्मचारियों ने कहा कि यदि किसी फीडर या ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी खराबी आती है तो उसे ठीक करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली और पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल के तीन दिन चलने के कारण कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि खराब हुई बिजली व्यवस्था को सुचारू होने में भी देरी हो सकती है। कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मंगत राम लालवास, कांग्रेस प्रधान गुरसेवक सिंह, वार्ड नंबर तीन के पार्षद कामरेड अजमेर सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से गुरप्रीत सिंह जेई, अखिल भारतीय किसान सभा से राजेंद्र प्रसाद बाटू और शहीद भगत सिंह नौजवान सभा से परमजीत सिंह लाली पहुंचे। उन्होंने बिजली कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए निजीकरण का विरोध किया। इस दौरान सतपाल सिंह, मनोज कामरा, दीपक कुमार, शेषनाथ, विनोद कुमार, अवतार सिंह, राम कुमार सिंगला सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी यदि सरकार ने निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो यूनियन के आगामी निर्णय के अनुसार आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू दशहरा की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने मचाया धमाल, फिल्मी गीतों और भजनों पर झूमे दर्शक

22 Oct 2026

हरियाणा सरकार पर बरसीं कुमारी सैलजा, 20 प्रमुख घोषणाओं पर मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

22 Oct 2026

मानसून विदाई के बाद भी बारिश जारी

22 Oct 2026

दमोह: विवाहिता पर गर्म चाय डालकर विवाहिता को जलाया, दस दिन में हुई मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम

22 Oct 2026
विज्ञापन

उज्जैन: पापांकुशा एकादशी पर वैष्णव तिलक-भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु

22 Oct 2026

VIDEO: नवादा की बगीची में काट डाले गए आधा दर्जन हरे पेड़

22 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: बंजर जमीन पर उग रही युवाओं के भविष्य की फसल, नौ साल में सैकड़ों जवानों की बदली तकदीर

21 Oct 2026

VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा

21 Oct 2026

कानपुर: रावण वध के बाद बिठूर में गूंजा जय जय श्री राम

21 Oct 2026

VIDEO: दिवाली मेले में दिखी रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

21 Oct 2026

VIDEO: महिला अस्पताल में 13 सूत्रीय मांगों को नर्सिंग कर्मचारियों ने दिया धरना

21 Oct 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल प्रकरण में पुलिस कार्रवाई से भड़के किसान

21 Oct 2026

VIDEO: 85 साल से रावण का पुतला बना रहा बली मोहम्मद का परिवार

21 Oct 2026

मेरठ: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली

21 Oct 2026

VIDEO: आबादी से शराब के ठेके हटाने की मांग, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन; महिलाओं ने दी अनशन की चेतावनी

21 Oct 2026

VIDEO: बाजरा के खेत की रखवाली करने गए किसान पर नीलगाय का हमला, मौत

21 Oct 2026

VIDEO: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से 18 फीट नीचे गिरा मजदूर, पैर टूटा

21 Oct 2026

VIDEO: ग्राम प्रधान के घर में लगा दी गईं सरकारी खड़ंजे की ईंटें

21 Oct 2026

VIDEO: सीआरपीएफ मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस पर किया शहीदों को नमन

21 Oct 2026

पीडीडीयू जंक्शन पर शुरू हुआ होल्डिंग एरिया, VIDEO

21 Oct 2026

VIDEO: 'ढोली तारो ढोल बाजे’ की धुन पर थिरकीं महिलाएं, डांडिया में बिखेरे रंग

21 Oct 2026

VIDEO: धू-धू कर जला अहंकार रूपी रावण, ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाया दशहरा महोत्सव

21 Oct 2026

VIDEO: शिविर में लगेंगे सरकारी विभागों के स्टॉल

21 Oct 2026

एसपी ने शहीद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, VIDEO

21 Oct 2026

फतेहाबाद: बिजली निजीकरण के फैसले का विरोध, 3 दिवसीय हड़ताल शुरू, पुलिस तैनात

21 Oct 2026

मेरठ: हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं की न्यायिक यात्रा, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

21 Oct 2026

मेरठ: दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन, बंगाली भाषा में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

21 Oct 2026

मेरठ: दुर्गा महोत्सव का आयोजन, बंगाली समाज के बच्चों ने पंजाबी गानों पर किया डांस

21 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में बच्चों ने बनाया रावण का पुतला, वैदिक रीति से किया दहन

21 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed