{"_id":"6ad9d4da4af0b6393e048d9c","slug":"video-ramlila-staging-of-the-abduction-of-sita-episode-leaves-the-audience-deeply-moved-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामलीला ‘सीता हरण लीला का मंचन,भावविभोर हुए दर्शक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामलीला ‘सीता हरण लीला का मंचन,भावविभोर हुए दर्शक।
बेवर, कस्बे में चल रही ऐतिहासिक श्री रामलीला में स्थानीय बाल कलाकारों ने ‘सीता हरण’ के प्रसंग का सजीव और मार्मिक मंचन प्रस्तुत किया। इस दृश्य को देखकर उपस्थित दर्शक भावविभोर हो उठे।
लीला की शुरुआत शूर्पणखा के विलाप और रावण के पास सहायता के लिए जाने से हुई। इसके बाद मारीच का सोने का मृग बनकर प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को कुटिया से दूर ले जाने का प्रसंग दिखाया गया। अवसर पाकर दशानन रावण साधु का वेश धरकर भिक्षा मांगने सीता जी की कुटिया पर पहुंचा और छलपूर्वक उनका हरण कर लिया।
मंचन के दौरान सीता जी की करुण पुकार और पक्षीराज जटायु द्वारा माता सीता को बचाने के लिए किए गए साहसिक संघर्ष के दृश्य ने सभी को रोमांचित कर दिया। रावण द्वारा जटायु के पंख काटे जाने के दृश्य पर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।इस दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में रामलीला समिति के पदाधिकारी अनुपम दीक्षित, लकी पाण्डेय, प्रवीन शुक्ला,प्रवल शुक्ला,रानू गुप्ता, साहित्य गुप्ता, अंशू गुप्ता, आदि मेला प्रांगण में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।