{"_id":"6ad9d467ba19e2b6690bedae","slug":"video-video-vajayapara-adarapasa-ka-pasa-bka-ja-raha-karamacara-sa-165-lkha-rapaya-ka-lta-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विजयपुर अंडरपास के पास बैंक जा रहे कर्मचारी से 1.65 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विजयपुर अंडरपास के पास बैंक जा रहे कर्मचारी से 1.65 लाख रुपये की लूट
विभूतिखंड क्षेत्र के विशेष खंड-2 स्थित विजयपुर अंडरपास के पास बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एक कर्मचारी से लूट की वारदात हुई। चिनहट चौराहे की एक कांच की दुकान पर काम करने वाले गोमती प्रसाद 1.65 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे थे। इसी दौरान सिग्नल पर बाइक रुकने पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।
बताया गया कि एक बदमाश बाइक से उतरकर गोमती प्रसाद से हाथापाई करने लगा, जिससे उनकी बाइक गिर गई। इसके बाद बदमाश ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और नकदी लूटकर फरार हो गया।
घटना के बाद सड़क पर कुछ रुपये बिखरे मिले, जिनकी गिनती की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बदमाश एक लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर भाग गए। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।