{"_id":"6ac6794c90868676c40f3595","slug":"video-demand-for-action-against-the-accused-who-complained-about-performing-aarti-in-the-temple-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: मंदिर में आरती चलाए जाने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: मंदिर में आरती चलाए जाने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। खेकड़ा कस्बे के बाबा काले सिंह मंदिर में सुबह शाम चलाई जा रही आरती को बंद कराने के लिए कस्बे के एक व्यक्ति ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। पता लगने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जाकर विरोध जता पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ने कार्यकर्ताओं को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा बुझा कर शांत कराया। कस्बे के मोहल्ला मुंडाला स्थित नालापार बस्ती में प्रसिद्ध बाबा काले सिंह मंदिर है। मंदिर में सुबह-शाम लाउडस्पीकर पर आरती चलाई जाती है। बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने मंदिर में आरती चलाए जाने कि अधिकारियों से शिकायत कर चलाई जा रही आरती को बंद करवाने की मांग की। इसका पता लगने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। अनेको कार्यकर्ता रात करीब नौ बजे मंदिर में इकट्ठा हो गए। उन्होंने मंदिर के पुजारी अनिल गोनियाल से इस बारे में जानकारी ली। पता लगने पर कोतवाली पुलिस भी मंदिर में पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष विरोध जताते हुए आरती बंद कराने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस काफी देर तक आक्रोशित कार्यकर्ताओं को समझती रही। पुलिस ने शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 11 अक्टूबर से दुर्गा मां के नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ऐसे में धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ और आरती करने के लिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। आरती बंद कराने की शिकायत करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान गौ रक्षा दल कार्यकर्ता मोनू धामा उर्फ जूली, हिमांशु त्यागी, संदीप प्रजापति, अमित धामा, सन्नी गुप्ता, दीपक पांचाल, कल्लू धामा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।