Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Marketing Board Chairman Vedpal Tanwar reached the additional market of Tohana, farmers raised the issues of water and gunny bags.
{"_id":"6ac62621f4685de6df06c392","slug":"video-marketing-board-chairman-vedpal-tanwar-reached-the-additional-market-of-tohana-farmers-raised-the-issues-of-water-and-gunny-bags-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना की एडिशनल मंडी पहुंचे मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष वेदपाल तंवर, किसानों ने उठाए पानी-बारदाना के मुद्दे*l","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना की एडिशनल मंडी पहुंचे मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष वेदपाल तंवर, किसानों ने उठाए पानी-बारदाना के मुद्दे*l
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में बुधवार को हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष वेदपाल तंवर ने निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों, आढ़तियों और मजदूरों ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान किसान नेता लाभ सिंह और मनजीत सिंह ने मंडी की समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि मंडी में पीने के पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, पूरी मंडी में पानी का प्रबंध नहीं है, मॉइश्चर वाली मशीनें कम हैं और बारदाने की भारी किल्लत है। कई किसानों को अभी तक बारदाना नहीं मिला।
इस पर चेयरमैन वेदपाल तंवर ने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि पानी के लिए स्थायी एस्टीमेट बनाकर व्यवस्था की जाए और बारदाना तुरंत उपलब्ध कराया जाए। जब किसान नेता ने कहा कि इस पर आदेश दिए जाएं, तो चेयरमैन ने मुस्कुराते हुए बाहुबली फिल्म का डायलॉग दोहराया कि *"मेरा वचन ही मेरा फरमान है"*, इस पर काम होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।