फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nose of flight from Ranchi to Lucknow damaged panic among 104 passengers on board full update

यूपी: विमान पर बिजली गिरने से नोज क्षतिग्रस्त, हलक में अटकी रही 104 यात्रियों की जान; जानें पूरा अपडेट

Wed, 07 Oct 2026 10:30 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 10:30 PM IST
सार

रांची से लखनऊ आ रही उड़ान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। इससे विमान में सवार 104 यात्रियों में दहशत फैल गई। पक्षी टकराने या फिर बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Nose of flight from Ranchi to Lucknow damaged panic among 104 passengers on board full update
क्या थी अपातकालीन लैंडिंग की वजह? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रांची से वाया पटना लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान बुधवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। विमान की नोज क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान की जांच में नोज डैमेज मिली। विमान में 104 यात्री थे। इस विमान को आगे अहमदाबाद के लिए रवाना होना था। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि विमान की नोज पक्षी टकराने या फिर बिजली गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त हुई होगी। हालांकि अभी विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर है, जिसकी इंजीनियर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही असल वजह सामने आएगी। मामला इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-925 का है, जो रांची से पटना होते हुए लखनऊ पहुंचती है। 
विज्ञापन

जांच में नोज क्षतिग्रस्त पाई गई

विमान रांची से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2.45 बजे पटना पहुंची। इसके बाद विमान ने दोपहर 3:10 बजे पटना से लखनऊ के लिए उड़ान भरी। विमान शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपा लखनऊ पहुंचा। यात्रियों के विमान से उतरने के बाद जब रुटीन जांच की गई तो नोज क्षतिग्रस्त पाई गई। नोज पिचकी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ऐसा पक्षी के टकराने या फिर बिजली गिरने की वजह से होता है। हालांकि रास्ते में पायलट को टकराहट या अन्य गड़बड़ी का एहसास नहीं हुआ, जिसकी वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना नहीं दी जा सकी। लखनऊ पहुंचने के बाद जांच में नोज डैमेज पाई गई।

अहमदाबाद जानी थी उड़ान...

सूत्रों ने बताया कि रांची से पटना के रास्ते लखनऊ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को आगे अहमदाबाद जाना था। लखनऊ से अहमदाबाद के लिए विमान संख्या 6ई-6968 बनकर रवाना होनी थी। यह शाम 5:10 बजे उड़ान भरकर शाम 7:05 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। लेकिन नोज डैमेज होने के कारण विमान को रवाना नहीं किया गया। दूसरी फ्लाइट से यात्रियों को अहमदाबाद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed