फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: CM Hemant's mother passes away; Rupi was the wife of the eminent Shibu Soren.

झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी का निधन, हिल व्यू अस्पताल में चल रहा था इलाज

Wed, 07 Oct 2026 09:20 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन और किडनी से जुड़ी समस्या थी और वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Jharkhand: CM Hemant's mother passes away; Rupi was the wife of the eminent Shibu Soren.
झारखंड के सीएम हेमंत की मां का निधन हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा था।
विज्ञापन


बताया गया कि रूपी सोरेन को सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। हालत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक भी स्थगित कर दी। वह अपनी मां के इलाज के दौरान अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में मधु कोड़ा को कोर्ट से झटका, ईडी के आरोप पत्र में राशि बदलाव को चुनौती वाली याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरेन परिवार और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
देर शाम रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार और झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित परिवार के सदस्य और कई मंत्री अस्पताल में मौजूद थे।
रूपी सोरेन के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed