फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Electricity Workers Flee After Bear Sighting in Colony, Residents Spend Night in Darkness

अनूपपुर: कॉलोनी में भालू से डरकर भागे बिजली कर्मचारी, रातभर अंधेरे में रहे लोग, वन विभाग से रेस्क्यू की मांग

Wed, 07 Oct 2026 04:28 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 04:28 PM IST
Anuppur: Electricity Workers Flee After Bear Sighting in Colony, Residents Spend Night in Darkness
जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना कॉलोनी क्षेत्र में लगातार भालू की मौजूदगी से रहवासियों में दहशत का माहौल है। रात के समय कॉलोनी में भालू दिखाई देने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वन्यजीव के डर से रात में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं भालू की मौजूदगी के कारण बिजली सुधारने पहुंचे कर्मचारी भी बिना काम किए वापस लौट गए, जिससे कॉलोनीवासियों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कल रात जमुना कॉलोनी की बिजली व्यवस्था में खराबी आ गई थी। इसके बाद बिजली सुधारने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें भालू दिखाई दिया। अचानक सामने आए भालू को देखकर कर्मचारी घबरा गए और सुरक्षा को देखते हुए मौके से लौट गए। कर्मचारियों के वापस लौटने के कारण बिजली व्यवस्था तत्काल बहाल नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें: आलीराजपुर: दिनदहाड़े बाइक सवार से 70 हजार और मोबाइल लूटा, नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर की वारदात

कॉलोनी निवासी श्रीकांत शुक्ला ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में भालू की मौजूदगी लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते वन विभाग ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

कॉलोनी में भालू की मौजूदगी का स्पष्ट वीडियो भी सामने आया है। वीडियो के बाद रहवासियों में भय और बढ़ गया है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल गश्ती दल तैनात करने, भालू की गतिविधियों पर निगरानी रखने और उसे सुरक्षित तरीके से आबादी क्षेत्र से दूर करने की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने के साथ लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग और संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी में विकसित भारत संकल्प सभा में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने की शिरकत

07 Oct 2026

सेवा संकल्प यात्रा में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी, राष्ट्र के नाम किया संबोधन

07 Oct 2026

VIDEO: ठेल लगाने का हफ्ता न देने पर हाथ तोड़ा

07 Oct 2026

VIDEO: राम बरात मार्ग पर नहीं चल सकेंगे वाहन

07 Oct 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त, जाम में फंसी जनता

07 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: नीले ड्रम का खौफ बरकरार, पत्नी साथ रखने को पति नहीं हुआ तैयार

07 Oct 2026

VIDEO: गहरी थी दोस्ती, लालच ने दगाबाज बना दिया

07 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: फ्लैट में चोरी करने का आरोपी फर्नीचर कारीगर गिरफ्तार

07 Oct 2026

VIDEO: पड़ोसी ने बालक को छत से दिया धक्का, हालत गंभीर

07 Oct 2026

VIDEO: पुलिस ने कराया समझौता...बेटी ने पोस्ट किया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज

07 Oct 2026

VIDEO: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका

07 Oct 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला की पिटाई

07 Oct 2026

VIDEO: मोदी और गृह मंत्री के साथ वायरल हुई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीरें, जांच शुरू

07 Oct 2026

VIDEO: यमुना में नहीं मिली छात्रा, लेखपाल को आज कोर्ट ले जाएगी पुलिस

07 Oct 2026

VIDEO: चलती चौकियों से होगी श्रीराम बरात की सुरक्षा

07 Oct 2026

कानपुर: भीतरगांव में रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

07 Oct 2026

कानपुर: मोहम्मद इकबाल का परिवार चार पीढ़ियों से बना रहा रामलीला का मंच

07 Oct 2026

कुल्लू: अटल टनल के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, पलचान पहुंचते ही सामान्य हुआ यातायात

07 Oct 2026

सोलन: चंबाघाट फ्लाईओवर पर दूसरी लेन में जा घुसा सेब से भरा कैंटर, डिवाइडर से टकराया चालक घायल

07 Oct 2026

सोलन में सुबह से छाई धुंध, बारिश के बाद बढ़ी ठंड; तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट

07 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में अनाजमंडियों के बिगड़े हालात, समय रहते व्यवस्था नहीं कर पाया प्रशासन अब फूले हाथ-पांव

07 Oct 2026

VIDEO: बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज में देर रात तक मुस्तैद रही पुलिस

07 Oct 2026

काशी पहुंचे 500 वडनगर यात्री, पंकज चौधरी ने किया स्वागत

07 Oct 2026

काशी में 500 सेवा संकल्प यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत

07 Oct 2026

चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ

07 Oct 2026

मंडी-पधर हाईवे पर बरसात से उभरे जलस्त्रोतों को मिलेगी राह, 5-6 जगह शुरू हुआ चैनलाइजेशन का काम

07 Oct 2026

संपूर्णानंद में 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026

VIDEO: सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

07 Oct 2026

दमोह: मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डेढ़ घंटे चला ड्रामा, पुतला दहन पर पुलिस से खींचतान

07 Oct 2026

VIDEO: ट्रक बिजली के खंभों से टकराया, प्रभावित हुई बिजली, बड़ी दुर्घटना बची

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed