{"_id":"6ac624a7c0b33616a306756b","slug":"video-trilok-jamwal-said-aiims-convocation-ceremony-is-a-historic-day-for-bilaspur-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्रिलोक जमवाल बोले- एम्स का दीक्षांत समारोह बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोक जमवाल बोले- एम्स का दीक्षांत समारोह बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक दिन
एम्स बिलासपुर में मंगलवार को आयोजित एम्स दीक्षांत कार्यक्रम के लिए सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक दिन है।
बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर 2017 को बिलासपुर आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर का भूमि पूजन किया। 5 अक्तूबर 2022 को फिर से प्रधानमंत्री बिलासपुर पहुंचे और एम्स बिलासपुर का उद्घाटन किया। अब 6 अक्तूबर को जब एम्स का पहला दीक्षांत कार्यक्रम हुआ तो राष्ट्रपति यहां पर पहुंचीं और बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह तीनों तिथियां बिलासपुर के इतिहास में याद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बहुत कम समय में एम्स बिलासपुर बनकर तैयार हुआ, जिसका श्रेय केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को जाता है। तीव्र गति से इस एम्स का कार्य हुआ, जिसका लाभ आज बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश को मिल रहा है। साथ ही उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। कहा कि अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर का सहयोग भी इस कार्य को तेजी से करने में रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर और जिला परिषद अशोक शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।