{"_id":"676010651988645a4902db02","slug":"regular-routine-is-necessary-for-an-ideal-life-prof-surendra-pal-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-123380-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श जीवन के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी : प्रो. सुरेंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श जीवन के लिए नियमित दिनचर्या जरूरी : प्रो. सुरेंद्रपाल
फोटो संख्या 3 संवाद न्यूज एजेंसी बिनौली। श्री महानंद संस्कृत महाविद्यालय लाक्षागृह बरनावा में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर में सोमवार को आर्यवीरों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में प्रो. सुरेंद्रपाल आर्य ने कहा कि आदर्श जीवन के लिए आदर्श दिनचर्या को अपनाएं। आगे चलकर नियमित दिनचर्या ही मनुष्य को महान एवं अनुकरणीय बनाती है। प्राचार्य अरविंद शास्त्री ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कारित करना ही गुरुकुल का मुख्य उद्देश्य है। रवि शास्त्री ने बताया कि आगामी 18 दिसंबर को शिविर का समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें ब्रह्मचारियों द्वारा प्राचीन युद्ध कौशल कला, तलवार, भाला, फरसा आदि का व्यायाम प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर आचार्य धर्मवीर आर्य, संजीव शास्त्री, गुरु वचन शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री, विजय, राहुल आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।