फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thummak Thummak song from The Vvaan released Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia dance to peppy beats

ठुमक-ठुमक: रिलीज हुआ ‘द वन’ का गाना, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने डांस से उड़ाए होश

Mon, 21 Sep 2026 08:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 21 Sep 2026 08:07 PM IST
सार

Thummak Thummak: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म ‘द वन’ का नया गाना ‘ठुमक ठुमक’ रिलीज हो गया है। गाने पर दोनों ने जबरदस्त डांस किया है।
 

विज्ञापन
Thummak Thummak song from The Vvaan released Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia dance to peppy beats
ठुमक ठुमक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ का नया गाना 'ठुमक-ठुमक' दर्शकों के दिल को जीत रहा है। इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के डांस ने चार चांद लगा दिए हैं। इस गाने को आवाज दी है देव नेगी और अकासा सिंह ने। तनिष्क बागची ने इसे संगीत दिया है। इसके बोल शब्बीर अहमद और तनिष्क बागची ने लिखे हैं।
विज्ञापन

 

Thummak Thummak song from The Vvaan released Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia dance to peppy beats
ठुमक ठुमक - फोटो : यूट्यूब
दिखी सिद्धार्थ और तमन्ना की केमिस्ट्री की झलक
यह गाना फैंस को सिद्धार्थ और तमन्ना की केमिस्ट्री की झलक दिखाता है, जिसमें दोनों कलाकार एक साथ तेज और मजेदार गाने पर डांस करते नजर आते हैं। फिल्म की पिछली झलक में दिखाई गई रहस्यमयी दुनिया के उलट, यह गाना एक ज्यादा चंचल और मजेदार अंदाज पेश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Thummak Thummak song from The Vvaan released Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia dance to peppy beats
ठुमक ठुमक - फोटो : यूट्यूब
डार्क पहलू से हट कर है गाना
‘द वन’ की कहानी भारतीय लोक कथाओं, पुरानी मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों पर आधारित है। कहानी एक रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है जो कई राजों से भरा है, जबकि ‘ठुमक-ठुमक’ गाना मुख्य जोड़ी को फिल्म के गंभीर और डार्क पहलू से हटकर बस डांस करने का मौका देता है।

पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन लेकर आए प्यार और दोस्ती की नई कहानी, जारी हुआ फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन

Thummak Thummak song from The Vvaan released Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia dance to peppy beats
ठुमक ठुमक - फोटो : यूट्यूब
कौन है कोरियोग्राफर?
इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है। अंकुश ने एडिशनल प्रोग्रामिंग पर काम किया है, जबकि कृष्णा किशोर ने एडिशनल परकशन संभाला है।

Thummak Thummak song from The Vvaan released Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia dance to peppy beats
ठुमक ठुमक - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • ‘द वन’ में टीवीएफ के अरुणाभ कुमार, निर्देशक दीपक मिश्रा और एकता कपूर एक साथ आए हैं। 
  • इस फिल्म में लोककथा, फैंटेसी, एडवेंचर, मिस्ट्री और ह्यूमर का संगम है।
  • इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के साथ मिलकर पेश किया है। 
  • इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  • ‘द व्वान: फोर्स ऑ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed