फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission 2027: Nitin Nabin and Yogi Adityanath to Review BJP’s Ground-Level Organisation in Meerut

सियासत: मेरठ पहुंचे नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; संगठन की जमीनी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

Mon, 21 Sep 2026 10:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज और कल सितंबर को मेरठ-सहारनपुर दौरे पर हैं। मेरठ में योगी आदित्यनाथ के साथ कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठकों में जमीनी तैयारियों की समीक्षा होगी। दोनों नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Mission 2027: Nitin Nabin and Yogi Adityanath to Review BJP’s Ground-Level Organisation in Meerut
मेरठ में कार्यक्रम में मौजूद नेतागण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन-2027 के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज और कल यानी मंगलवार को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। दो दिन के दौरे में वे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


नितिन नवीन के साथ मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुके हैं। संगठनात्मक बैठकों में बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं नेताओं के स्वागत के लिए बुलडोजर लाइन में लगे दिखाई दिए। 
विज्ञापन




सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों में उत्साह
मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। दोनों नेताओं को सुनने और देखने के लिए विद्यार्थी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की मौजूदगी और चहल-पहल बनी रही। छात्र-छात्राएं कार्यक्रम को लेकर उत्सुक दिखाई दिए और मंच की ओर टकटकी लगाए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mission 2027: Nitin Nabin and Yogi Adityanath to Review BJP’s Ground-Level Organisation in Meerut
कार्यक्रम में मौजूद नेता - फोटो : अमर उजाला

आज शहीदों को श्रद्धांजलि और युवा सम्मेलन
आज नितिन नवीन विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। वे पार्टी नेताओं, शक्ति केंद्र और जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी दौरे में मौजूद रहेंगे।

दौरे के पहले दिन नितिन नवीन मेरठ में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद सुभारती विश्वविद्यालय में युवा सम्मेलन और शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे विश्वविद्यालय पहुंचकर नेशनल आर्मी शहीद स्मारक पर वृक्षारोपण भी करेंगे। इसके बाद मांगल्य ऑडिटोरियम में युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे।
 

योगी के साथ पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से बैठक
सुभारती विश्वविद्यालय में नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिमी यूपी के पूर्व पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। संगठन के सामने कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की चुनौती और क्षेत्रवार प्रतिपुष्टि को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने जैसे विषय भी दौरे के लिहाज से महत्वपूर्ण बताए गए हैं।

औघड़नाथ मंदिर जाएंगे, मेरठ में रात्रि प्रवास
नितिन नवीन मेरठ में औघड़नाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे। आज वे मेरठ में रात्रि प्रवास करेंगे।

22 सितंबर को सहारनपुर का दौरा
नितिन नवीन 22 सितंबर को दोपहर बाद सहारनपुर पहुंचेंगे। वहां वे भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। इसके बाद सहारनपुर में पूर्व पदाधिकारियों, सांसद, विधायक और जिलास्तरीय संगठन के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद शाकंभरी देवी के दर्शन कर दिल्ली लौट जाएंगे।

बूथ से जिला स्तर तक तैयारियों पर चर्चा
मेरठ से सहारनपुर तक होने वाली बैठकों में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर की तैयारियों पर चर्चा होगी। दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद के जरिए संगठन की जमीनी तैयारियों की जानकारी लेने का कार्यक्रम है।

कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
नितिन नवीन के मेरठ आगमन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुभारती विश्वविद्यालय में युवा संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के लिए पंडाल और मंच तैयार किए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र प्रभारी राम प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ प्रभारी अशोक मोगा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, पंडाल, पेयजल, पार्किंग, प्रवेश, निकास, सुरक्षा और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed