{"_id":"6a99a47876f2afc8ed09c2b7","slug":"video-video-sajaya-saha-bl-naii-nayakata-ka-pahal-thana-ka-aacaranae-ahakara-tharashata-ha-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संजय सिंह बोले- नई नियुक्ति के पहले दिन का आचरण अहंकार दर्शाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संजय सिंह बोले- नई नियुक्ति के पहले दिन का आचरण अहंकार दर्शाता है
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या आगमन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की नई नियुक्तियों और व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नई नियुक्ति के पहले दिन सीईओ को कहा कि उनका आचरण सामने आया है, वह कहीं न कहीं अहंकार को दर्शाता है। मीडिया से कहा गया कि आगे घुसने नहीं दिया जाएगा, जबकि इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति को पत्रकारों के सवालों का जवाब देना चाहिए। जवाब नहीं देना हो तो बाद में बात करने की बात कही जा सकती है। संजय सिंह ने कहा कि एम2के कंपनी पहले से विवादों में रही है, फिर भी उससे जुड़े व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने ट्रस्ट में आरएसएस पृष्ठभूमि वाले लोगों की नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए। कहा कि कोष में गड़बड़ी की जांच चल रही है, इसके बावजूद जिम्मेदार पदों पर नियुक्तियां की गईं। आरोप लगाया कि इससे ट्रस्ट पर आरएसएस और भाजपा का नियंत्रण बढ़ाने तथा जमीन, चंदे, आभूषण और निर्माण से जुड़ी कथित कमीशनखोरी जारी रखने की मंशा स्पष्ट होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।