फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lucknow won the hockey tournament.

Ayodhya News: लखनऊ ने जीती हॉकी प्रतियोगिता

Sat, 12 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 12 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lucknow won the hockey tournament.
डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में जीत के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी।
अयोध्या। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में छह से 11 सितंबर तक आयोजित प्रदेशीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में लखनऊ मंडल ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए झांसी मंडल को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। झांसी मंडल को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

फाइनल में लखनऊ की ओर से शाहरूख अली और राहुल ने दो-दो गोल किए, जबकि एक गोल अन्य खिलाड़ी ने किया। झांसी की ओर से साजन ने दो गोल किए। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा और खिलाड़ियों ने पूरे मैच में जीत के लिए जोरदार प्रयास किया।
विज्ञापन

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन गोलबाॅल के चेयरपर्सन ऋषिकांत शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना और हॉकी प्रशिक्षक एजाज अहमद ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर को सहायक प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को अंकिता रत्न ने बैज लगाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed