{"_id":"6ad23724214b2d23c40a0ed6","slug":"video-ayathhaya-nasa-bjara-ma-thhanashha-bhaga-ka-jayaghashha-parasharama-lkashhamanae-savatha-para-gaja-padal-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : नंसा बाजार में धनुष भंग का जयघोष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : नंसा बाजार में धनुष भंग का जयघोष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद पर गूंजा पंडाल
अयोध्या : अयोध्या के तारुन में श्री रामलीला समिति नंसा बाजार के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर, धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का जीवंत मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। वहीं, परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। लीला की शुरुआत सुबाहु वध के प्रसंग से हुई। महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करते हुए भगवान श्रीराम ने सुबाहु का वध किया। इसके बाद राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर और धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। बड़े-बड़े महारथियों के शिवधनुष उठाने में असफल रहने पर राजा जनक चिंतित हो उठे। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही वह टूट गया। धनुष भंग होते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
धनुष टूटने की गर्जना सुनकर क्रोधित परशुराम का दरबार में प्रवेश हुआ। इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने दर्शकों को रोमांचित किया। परशुराम की भूमिका में बजरंगी प्रसाद और लक्ष्मण की भूमिका में रोहित ने अपने प्रभावशाली अभिनय से खूब तालियां बटोरीं। वहीं, श्रीराम की भूमिका में सुधांशु मोदनवाल ने दर्शकों का मन मोह लिया। सीता स्वयंवर के दौरान जयमाल और महिलाओं के मंगल गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल, निर्देशक अमर बहादुर सिंह, दिलीप चौबे सहित समिति के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।