{"_id":"6ad1e5fda297f40418085266","slug":"video-mauhi-panchayat-eye-health-checkup-camp-atal-vayo-abhyudaya-yojana-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: मौही पंचायत में 80 लोगों की हुई नेत्र और स्वास्थ्य जांच, अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: मौही पंचायत में 80 लोगों की हुई नेत्र और स्वास्थ्य जांच, अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत लगा शिविर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:23 PM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत मौही के प्रांगण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर से अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत के करीब 80 लोगों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर की थीम ‘गरिमापूर्ण वृद्धावस्था’ रखी गई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, बढ़ती उम्र में आंखों सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान के महत्व पर जोर दिया गया।
ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर झंडूता दीप कुमार ने बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बुजुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान जरूरी है।
दीप कुमार के अनुसार, ऐसे शिविरों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया जाता है।
‘गरिमापूर्ण वृद्धावस्था’ थीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण जीवन पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर में ग्राम पंचायत मौही के उपप्रधान कुलवंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।