{"_id":"6ad267045de83c2c960c951d","slug":"hearing-in-champat-rais-case-adjourned-for-the-fifth-time-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1969630-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चंपत राय के मामले में पांचवीं बार टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चंपत राय के मामले में पांचवीं बार टली सुनवाई
Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा गोपाल राव व कृष्ण मोहन के खिलाफ अधिवक्ता संघ द्वारा दी गई अर्जी पर शुक्रवार को भी पुलिस की आख्या नहीं आ पाई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने पुलिस की आख्या दाखिल न किए जाने के कारण मामले में सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तारीख तय की है।
अधिवक्ता संघ की ओर से दाखिल की गई अर्जी पर अब तक पांच बार पत्रावली कोर्ट के समक्ष पेश की गई, लेकिन पुलिस की आख्या के अभाव में सुनवाई नहीं हो पाई। बार एसोसिएशन की ओर से संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल द्वारा सीजेएम अदालत से राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव, कृष्ण मोहन सहित कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है। यह प्रार्थना पत्र 19 सितंबर को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। अधिवक्ता संघ के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ने थाना राम जन्म भूमि की पुलिस से आख्या मंगाए जाने का आदेश पारित किया गया, लेकिन अभी तक थाना राम जन्म भूमि की पुलिस द्वारा आख्या नहीं भेजी गई है।