फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   pankaj says Teachers shape the future of the nation

राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं शिक्षक : पंकज चौधरी

Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
pankaj says Teachers shape the future of the nation
लोगों को संबो​धित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित शिक्षक मतदाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन की दिशा दिखाने के साथ ही राष्ट्र का भविष्य भी गढ़ते हैं। लोकतंत्र की असली ताकत मतदाताओं का विश्वास है और प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। नई पीढ़ी तर्क करती है, विषयों को बेहतर ढंग से समझती है और देश के हितों के प्रति जागरूक है।
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका, योग दिवस के वैश्विक आयोजन और जी-20 सम्मेलन के तहत विभिन्न राज्यों में हुए कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे दुनिया को भारत की संस्कृति और सामर्थ्य समझने का अवसर मिला है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के पारदर्शी स्थानांतरण की व्यवस्था की है। वित्तविहीन और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों के हित में योजनाएं लागू की गई हैं। मृतक आश्रितों को मिलने वाले लाभ की प्रक्रिया आसान करने और ऋण भुगतान की प्रक्रिया सरल बनाने की दिशा में भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को मुद्दाविहीन बताया। आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्तर पर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 17 और 24 अक्तूबर को होने वाले विशेष शिविरों में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की।
सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

संपर्क-संवाद से प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा
अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से लगातार संपर्क और संवाद बनाए रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं के संपर्क में रहें और पार्टी की नीतियों व विचारों को उन तक पहुंचाएं।

पंकज चौधरी ने कहा कि 11 सीटों पर होने वाले चुनाव को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के रिहर्सल के रूप में देखा जाना चाहिए। बैठक में अंबेडकरनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अमेठी और सुल्तानपुर की जिला इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed