{"_id":"6aa53dc4d39ff9c04a097d2b","slug":"video-ayathhaya-ma-kaugdha-ka-dhara-oura-caka-nalya-sa-bugdhha-bmara-ka-khatara-nagama-ka-safaii-vayavasatha-bpatara-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कूड़े के ढेर और चोक नालियों से बढ़ा बीमारी का खतरा, निगम की सफाई व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में कूड़े के ढेर और चोक नालियों से बढ़ा बीमारी का खतरा, निगम की सफाई व्यवस्था बेपटरी
अयोध्या में बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जमा कूड़ा और चोक नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। कई मोहल्लों में नियमित सफाई न होने से कूड़े के ढेर लगे हैं तो नालियों में गंदा पानी जमा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। इसके बावजूद नगर निगम की सफाई व्यवस्था प्रभावी नजर नहीं आ रही है।
सरयू घाट के आसपास कूड़ा पड़ा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। धार्मिक नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना सरयू तट पहुंचते हैं, ऐसे में घाट के आसपास फैली गंदगी शहर की छवि पर भी असर डाल रही है। लोगों का कहना है कि घाट क्षेत्र में नियमित सफाई के साथ कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी दुरुस्त होनी चाहिए।
अमानीगंज में भी कई जगह कूड़ा पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर समय से कूड़ा न उठने के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है। रीडगंज में भी कई जगह कूड़े के ढेर दिखाई दिए। यहां कुछ स्थानों पर नालियां चोक होने से गंदा पानी जमा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और मच्छरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।