{"_id":"6aa559d2e839dcbde407d25c","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-pahaca-cathhara-shaharayara-bl-sakha-thakha-ma-janata-ka-satha-khaugdha-rahana-ha-janasava-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली पहुंचे चौधरी शहरयार बोले- सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना ही जनसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली पहुंचे चौधरी शहरयार बोले- सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना ही जनसेवा
अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उनके दुख में सहभागी बने और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में हर समय उसके साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है।
चौधरी शहरयार ग्राम उमापुर पहुंचे और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश चंद्र यादव के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हरीश चंद्र यादव के निधन से परिवार के साथ ही गांव और क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसके बाद चौधरी शहरयार ग्राम कंदई पहुंचे। यहां उन्होंने राज बक्स यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके और परिजनों को न्याय मिल सके।
चौधरी शहरयार ने कहा कि जनता और राजनीतिक कार्यकर्ता के बीच संबंध केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए। चुनाव के समय वोट मांगने के बजाय आम दिनों में भी लोगों के बीच रहना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रुदौली विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ उनका आत्मीय संबंध है। क्षेत्र के किसी भी परिवार में दुख की स्थिति होती है तो वह स्वयं को उससे अलग नहीं मानते।
उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याओं तथा परेशानियों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही किसी भी राजनीतिक कार्यकर्ता की सबसे बड़ी ताकत है और इस विश्वास को कायम रखने के लिए वह लगातार लोगों के बीच मौजूद रहेंगे।
दोनों परिवारों से मुलाकात के दौरान चौधरी शहरयार ने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।