फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: वायरल बुखार बढ़ा तो गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीजों की जांच

VIDEO: वायरल बुखार बढ़ा तो गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीजों की जांच

Sat, 12 Sep 2026 08:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:56 PM IST
VIDEO: वायरल बुखार बढ़ा तो गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, 70 मरीजों की जांच
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में बढ़ते वायरल बुखार के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को गांव के नजदीक ही जांच और उपचार की सुविधा देने की पहल शुरू की है। शनिवार को सीएचसी रुदौली की टीम ने हाईवे स्थित टाटी बाबा, ग्राम मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यहां करीब 70 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। यहां करीब 70 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। बुखार से पीड़ित मरीजों की टाइफाइड, डेंगू और मलेरिया की भी जांच की गई। सात सदस्यीय टीम ने की मरीजों की जांच सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला के निर्देशन में लगे शिविर में डॉक्टर बुधराम कुमार, लैब टेक्नीशियन नवनीत मौर्या, पूनम मिश्रा, स्टाफ नर्स स्वाती प्रियदर्शी, काउंसलर राम प्रकाश यादव समेत सात स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। टीम ने मरीजों की जांच करने के साथ उन्हें आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में जांच के दौरान छह मरीजों का रक्तचाप बढ़ा हुआ मिला, जबकि सात मरीजों में शुगर की समस्या सामने आई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को खानपान और बीमारी से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी। अब सप्ताह में दो दिन गांवों में लगेगा स्वास्थ्य शिविर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला ने बताया कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को जांच और उपचार के लिए सीएचसी तक आने में परेशानी होती है। ऐसे में मरीजों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले मट्ठा नेवादा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। शनिवार को टाटी बाबा में शिविर लगाया गया, जहां करीब 70 मरीज पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए अब सप्ताह में दो दिन अलग-अलग गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छह साल पुरानी रंजिश में जाहिद से मारपीट, पड़ोसी पर बार-बार हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप

12 Sep 2026

सेक्टर-61 में छह करोड़ की लागत से बनेगा सिटी बस डिपो, इलेक्ट्रिकल कार्य पर खर्च होंगे तीन करोड़

12 Sep 2026

धोखाधड़ी मामले में फरार दंपति गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की अग्रिम जमानत व घोषित अपराधी सेल की कार्रवाई

12 Sep 2026

राष्ट्रीय वॉविनम प्रतियोगिता में प्रतिका ने जीता स्वर्ण पदक, चार मुकाबले जीतकर हासिल किया पहला स्थान

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-10 के ओम वृद्ध आश्रम में 45 वर्षीय शाहिद से मारपीट, कमरे बदलने को लेकर हुआ विवाद

12 Sep 2026
विज्ञापन

रामपुर में वन विभाग की प्रतियोगिता, दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

12 Sep 2026

वीडियो: अब मंडी से कुल्लू सिर्फ एक घंटे में, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म

12 Sep 2026
विज्ञापन

फतेहाबाद: सिर्फ 10 रुपये में अवैध कनेक्शन कराएं वैध, आज खुला रहेगा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय

12 Sep 2026

भिवानी में बेसहारा पशुओं की सुध लेने आगे आया गोरक्षा दल

12 Sep 2026

इटावा में बारिश का कहर: बिजौली कम्पोजिट स्कूल परिसर में जलभराव, किचन में निकला सांप तो नहीं बना मिड-डे मील

12 Sep 2026

जेन-जी चौपाल में शामिल होने के लिए बीएचयू पहुंचीं नेहा बोरा

12 Sep 2026

जालंधर में मिठाई की दो दुकानों पर सेहत विभाग की दबिश, 75 किलो संदिग्ध पनीर सीज

12 Sep 2026

वीडियो: लडभड़ोल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, मेजबान स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

12 Sep 2026

अवाहदेवी: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा कार्यों के साथ मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की मांग को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

12 Sep 2026

जालंधर में पांच किलो हेरोइन और 1.50 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

12 Sep 2026

फरीदकोट में कर्मचारी-पेंशनरों ने घेरा स्पीकर संधवां का आवास, 5 जिलों के संगठनों ने रैली कर जताया रोष

37 दिन की ऐतिहासिक हड़ताल के बाद कर्मचारियों की जीत, हांसी में सफाई-अग्निशमन कर्मियों ने मनाया जश्न

12 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलाएगा एक दीया : डॉ. अरविंद

12 Sep 2026

फिरोजपुर में सारागढ़ी के शहीदों को कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने दी श्रद्धांजलि

Video: लखनऊ में दो जगहों पर सड़क धंसी, पुलिस ने पेड़ की डाल लगाई

12 Sep 2026

रोहतक में हड़ताल खत्म होने पर निगम कार्यालय और शहर की साफ-सफाई में जुटे कर्मचारी

12 Sep 2026

यमुनानगर में गणेश उत्सव को लेकर बढ़ा उत्साह, छह माह से मूर्तियां गढ़ रहे कारीगर

12 Sep 2026

VIDEO: ब्रिक्स सम्मेलन के कारण ट्रेनों का समय बदला

12 Sep 2026

VIDEO: यात्री की जान बचाने पर जीआरपी टीम को डीजी ने दिया पुरस्कार

12 Sep 2026

VIDEO: आगरा से गुजरात की अतिरिक्त रेल सुविधा, उधना और असारवा के लिए विशेष ट्रेनें

12 Sep 2026

VIDEO: 70 लाख रुपये कर दिए खर्च, फिर भी धमाचौकड़ी मचा रहे चूहे; फर्स्ट क्लास में भी जारी है सफर

12 Sep 2026

VIDEO: बैंक हड़ताल का व्यापक असर, मथुरा में सार्वजनिक बैंकों पर लटके ताले; करोड़ों का लेनदेन ठप

12 Sep 2026

VIDEO: सीएचसी में गंदगी, खराब अग्निशामक और टूटा मिला छत का प्लास्टर

12 Sep 2026

VIDEO: भाजपा के दावों पर भारी अखिलेश के काम, 2027 में अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री: सपा महानगर अध्यक्ष

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed