{"_id":"6a2ade5c0a3fad56f101beb2","slug":"video-auraiya-thieves-cut-the-latch-of-the-village-heads-guest-house-and-made-off-with-valuables-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: ग्राम प्रधान के गेस्ट हाउस की कुंडी काट कर सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ग्राम प्रधान के गेस्ट हाउस की कुंडी काट कर सामान ले गए चोर
गांव के बाहर बने ग्राम प्रधान के गेस्ट हाउस में बुधवार रात को घुसे चोर ऑफिस की कुंडी काट कर सामान चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
अयाना के प्रधान छोटेलाल गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि गांव के बाहर उनका गेस्ट हाउस बना है। दो दिन पहले आई आंधी में गेस्ट हाउस के कैमरों की लाइन व हाईमास्ट लाइट टूट गई थी। बुधवार रात को वह गेस्ट हाउस में ताला लगाकर घर पर सोने आ गए थे। सुबह जब वह गेस्ट हाउस में पहुंचे तो उन्हें ऑफिस के गेट की कुंडी कटी मिली। अंदर जाकर देखा तो ऑफ़िस में लगी एलईडी टीवी, डीजे मशीन, मिक्सर मशीन सहित अन्य सामान गायब था। बताया कि चोर पेट्रोप पंप के पीछे खेतों की ओर से कमरे का जंगला तोड़कर गेस्ट हाउस में दाखिल हुए थे। चोरों ने दो साल में तीसरी बार गेस्ट हाउस में चोरी की है। इसमें से एक घटना का पुलिस ने खुलासा किया था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छानबीन में परिसर में लगे कैमरे बंद मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।