{"_id":"6aaae3bc359ce4831f0ad734","slug":"subedarganj-indore-special-to-halt-at-phaphund-station-for-two-months-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151665-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फफूंद स्टेशन पर दो महीने रुकेगी सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फफूंद स्टेशन पर दो महीने रुकेगी सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल
विज्ञापन
= महाकाल दर्शन के लिए सीधी मिलेगी ट्रेन, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने दी सौगात
- दो अक्बतूर से 28 नवंबर तक रहेगा अस्थायी ठहराव, झींझक स्टेशन के समय में भी बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने जनपद के रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04169-04170 को फफूंद रेलवे स्टेशन पर दो महीने के लिए अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से अब लोगों को बाबा महाकाल के दर्शन और इंदौर-भोपाल यात्रा के लिए इटावा या कानपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक फफूंद स्टेशन पर सुबह 09:25 बजे आकर 09:27 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज स्पेशल तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक दोपहर 15:40 बजे फफूंद पहुंचेगी और 15:42 बजे छूटेगी। इसके अलावा झींझक स्टेशन पर इस ट्रेन का समय बदलकर अब दोपहर 16:03 से 16:05 बजे कर दिया गया है।
आईआरसीटीसी पर दो अक्टूबर से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। फफूंद रेलवे स्टेशन संघर्ष समिति ने अस्थायी ठहराव का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआत है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र को स्थायी और नियमित ट्रेनों का ठहराव चाहिए। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि फफूंद को जिले का मुख्य स्टेशन घोषित करने, कोरोना काल में बंद ट्रेनों के ठहराव बहाल करने तथा शताब्दी व जम्मू मेल जैसी ट्रेनों के ठहराव की मांगें नहीं मानी गईं तो 19 सितंबर को फफूंद स्टेशन पर मौन धरना व अनशन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर ट्रेन के ठहराव का श्रेय लेने की होड़ भी मची है। सत्ता पक्ष के लोग व विपक्ष के लोग श्रेय लेने में लगे हैं।