फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mini field units

Auraiya News: हर थाने में बनेगी मिनी फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक साक्ष्यों से मजबूत होगी विवेचना

Thu, 17 Sep 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mini field units
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मौजूद फॉरेंसिक टीम। स्रोत:पुलिस
फोटो-21 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मौजूद फॉरेंसिक टीम। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन

-एक दिवसीय कार्यशाला, चयनित पुलिसकर्मियों को मिला आधुनिक प्रशिक्षण

-घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचेगी दो सदस्यीय टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अपराध अन्वेषण प्रक्रिया को अधिक वैज्ञानिक, निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने एक विशेष पहल की है। एसपी अभिषेक भारती के निर्देश में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में मिनी फील्ड यूनिट विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की गई।
इस पहल के तहत जनपद के प्रत्येक थाने में दो-दो चयनित पुलिसकर्मियों को मिलाकर मिनी फील्ड यूनिट का गठन किया गया है। यह दो सदस्यीय टीम किसी भी वारदात की सूचना मिलते ही सबसे पहले मौके पर पहुंचेगी और मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए फॉरेंसिक व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करेगी।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि आधुनिक न्याय प्रणाली में पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका बेहद अहम हो गई है। फॉरेंसिक टीम ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को आधुनिक उपकरणों के प्रयोग और साक्ष्य संकलन की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। पुलिस के अनुसार, इस कदम से विवेचना प्रणाली अधिक पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनेगी, जिससे अदालत में अपराधियों को सजा दिलाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed