{"_id":"6951312084bd08ef1d0f4540","slug":"video-shri-ram-leela-management-committee-paid-tribute-to-manager-dr-ashutosh-bhushan-2025-12-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीराम लीला प्रबंध समिति ने दी प्रबंधक डॉ.आशुतोष भूषण को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम लीला प्रबंध समिति ने दी प्रबंधक डॉ.आशुतोष भूषण को श्रद्धांजलि
श्रीराम लीला प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने समिति के प्रबंधक डॉ.आशुतोष भूषण शर्मा को श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। समिति के संरक्षक राहुल कौशिक ने कहा कि वह व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती।
रविवार को दोपहर 2 बजे प्रबंध समिति के पदाधिकारी रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क में एकत्र हुए। यहां डॉ.आशुतोष भूषण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक एवं सपा नेता राहुल कौशिक ने कहा कि डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा का रामलीला के प्रति अभूतपूर्व समर्पण था। उनकी कमी हमेशा खलेगी। सभी ने उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष सोनू गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निरंजन प्रसाद गर्ग, विवेक अग्रवाल, सुबोध कुमार सिंघल ने विचार रखे। प्रेमशंकर गर्ग, प्रमोद सिंघल, संजय सिंघल, संजीव सिंघल, राहुल गोयल, गौरव गोयल, अजय सिंघल, पंकज कौशिक, देवेश शर्मा, नितिन बंसल, यश अग्रवाल, ललित पाठक, आकाश सिंघल आदि मौजूद रहे। संचालन विपिन कौशिक ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।