फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers create a ruckus over the demand for uniform circle rates.

Amroha News: एकसमान सर्किल रेट की मांग पर किसानों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers create a ruckus over the demand for uniform circle rates.
मंडी धनौरा। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहीत होने वाली भूमि के मुआवजे को लेकर सर्किल रेट पूरे जनपद में समान किए जाने की मांग पर किसानों ने तहसील में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं के समर्थन में उतरने से स्थिति और पेचीदा हो गई। हंगामे के चलते किसानों की आपत्तियां सुनने पहुंचे डीएम समेत अन्य अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

बाद में डीएम ने मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। प्रशासन ने एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के लिए सर्किल रेट घोषित किए हैं। रेट बढ़ाने और गाटा संख्या को आबादी में शामिल करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 255 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। सोमवार को डीएम की मौजूदगी में तहसील में आपत्तियों के निस्तारण के लिए कैंप लगाया गया। किसानों ने अपनी भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने और गाटा संख्या आबादी में शामिल करने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। दोपहर बाद किसान पूरे जनपद में समान सर्किल रेट की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। अधिकारियों को आपत्तियों का निस्तारण रोकना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तहसील के अधिवक्ता भी उनके समर्थन में उतर आए। एडीएम और एएसपी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे डीएम से वार्ता पर अड़े रहे। करीब आधे घंटे बाद डीएम पहुंचे और मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए। इस मौके पर डूंगर सिंह, गुरमीत सिंह, सुभाष सिंह, राजवीर सिंह और पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed