{"_id":"6a9f20c7cac56c86a20c3ef4","slug":"crackdown-on-school-vehicles-complete-details-to-be-available-via-qr-code-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172453-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा, क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूली वाहनों पर कसेगा शिकंजा, क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग अब स्कूली वाहनों की निगरानी और सख्त करेगा। सभी वाहनों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा। इसे स्कैन कर अभिभावक वाहन की फिटनेस, परमिट समेत जरूरी जानकारी देख सकेंगे। वाहनों का विवरण आईएसवीएमपी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
परिवहन विभाग पहले भी अभियान चलाकर अनफिट स्कूली वाहनों को चिह्नित कर स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर चुका है। इसमें निजी तौर पर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। अब बिना क्यूआर कोड या अनफिट हालत में संचालित मिलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। जिन स्कूल संचालकों ने अभी तक वाहनों की फिटनेस नहीं कराई है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। सभी स्कूली वाहनों में क्यूआर कोड लगाना जरूरी होगा। संवाद