{"_id":"6a9f203984f4f576ea06a866","slug":"256-objections-received-regarding-the-proposal-to-hike-circle-rates-hearing-lasted-five-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172423-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर आईं 256 आपत्तियां, पांच घंटे तक चली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर आईं 256 आपत्तियां, पांच घंटे तक चली सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। धनौरा तहसील में संपत्तियों के प्रस्तावित सर्किल रेट को लेकर लोगों की नाराजगी और सुझाव सोमवार को प्रशासन के सामने पहुंचे। पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची पर मिलीं 256 आपत्तियों की डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की। तहसील सभागार में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चली सुनवाई में आपत्तिकर्ताओं ने अपनी बात रखी। डीएम ने सभी की बात सुनने के बाद आपत्तियों का नियमानुसार समाधान कराने का भरोसा दिया।
जनपद की तहसीलों में संपत्तियों की मूल्यांकन सूची की पुनरीक्षित दरें निर्धारित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत गठित समिति के प्रस्ताव के आधार पर तैयार मूल्यांकन सूची पर आपत्तियां मांगी गई थीं। धनौरा तहसील में सबसे अधिक 256 आपत्तियां प्राप्त हुईं। सोमवार को इन्हीं आपत्तियों पर सुनवाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई।
सुनवाई के दौरान आपत्तिकर्ताओं को एक-एक कर अपनी आपत्ति रखने का अवसर दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित बिंदुओं को दर्ज किया और आवश्यक कार्रवाई की जानकारी भी दी। डीएम ने कहा कि प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। किसी भी पक्ष की उचित आपत्ति को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। डीएम ने किसान संगठनों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और प्रबुद्धजनों से भी बातचीत की। इन संगठनों की ओर से प्रस्तावित दरों को लेकर रखे गए सुझावों और आपत्तियों पर भी नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
डीएम का कहना है कि आपत्तियों की सुनवाई के बाद नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। सुनवाई के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, सहायक महानिरीक्षक निबंधन अमरोहा, एसडीएम, उप निबंधक धनौरा और तहसीलदार धनौरा मौजूद रहे।