{"_id":"6a9f200c655b6a0d400d4ee4","slug":"chaudhary-group-wins-thanks-to-abhays-explosive-innings-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172380-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अभय की धुआंधार पारी से चौधरी ग्रुप की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अभय की धुआंधार पारी से चौधरी ग्रुप की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। श्रीबाला जी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चौधरी ग्रुप ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर अंसारी वॉरियर्स को चार विकेट से शिकस्त दे दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंसारी वॉरियर्स ने 14.4 ओवर में 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी ग्रुप की टीम ने अभय चहल की धुआंधार पारी की बदौलत छह विकेट गंवाने के बावजूद 14.2 ओवर में 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंसारी वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। हनी मलिक खाता नहीं खोल सके, जबकि सुहैल छह रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अर्शू खान ने मोर्चा संभालते हुए चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने महज 21 गेंदों में सात चौके और चार छक्कों की मदद से 57 रन की आतिशी पारी खेली। कप्तान आस मोहम्मद ने 19 गेंदों में 23 रन और लवी मलिक ने 14 रन का योगदान दिया। अर्शू के आउट होने के बाद पूरी टीम 129 रन पर ऑलआउट हो गई। चौधरी ग्रुप की ओर से विशंभर राजपूत, मुनिपाल, पीयूष भैड़ा, रिजवान और मोनू सरदार ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी ग्रुप की शुरुआत भी लड़खड़ाती रही। विशंभर राजपूत 10, बिलाल पाशा पांच और संटी गुप्ता 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभय चहल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाल लिया। उन्होंने केवल 25 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रन जड़ दिए। अभय के आउट होने के बाद मुकाबला एक बार फिर रोमांचक हो गया, लेकिन रिंकू ने जिम्मेदारी संभालते हुए 13 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। आकाश ठाकुर चार रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने मिलकर चौधरी ग्रुप को 14.2 ओवर में 132 रन तक पहुंचाकर चार विकेट से जीत दिला दी। अंसारी वॉरियर्स की ओर से लवी मलिक ने तीन विकेट लिए, जबकि वसीम अहमद, रिजवान मलिंगा और हनी मलिक को एक-एक सफलता मिली।