{"_id":"6a70bac50a3be4b9ad0c62e5","slug":"video-paddy-crop-along-with-vegetables-destroyed-due-to-floods-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के कारण सब्जियों के साथ धान की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदाबाद के किसान की धान की 30 बीघे फसल नष्ट
गजरौला। गंगा में आई बाढ़ फसलों को लील रही है। इसने धान, चारा और
सब्जियों की फसलों को लील लिया हैै। बाढ़ को लेकर किसानों का दर्द छलकने लगा है।
बीते कई दिन से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा हैै। अब बाढ़ का पानी खेतों में भर गया हैै। निचले इलाकेे केे खेतों में कई फीट पानी भरने से उनकी फसल तबाह हो गई हैं। कांकाठेर, तिगरी, ओसीता जगदेवपुर, मोेहम्मदाबाद, कबीरपुर और कासमाबाद के किसान तोरई, लोेभिया, करेला आदि सब्जियाें की फसल अधिक उगाते हैं। ये किसानों के लिए काफी मुनाफे वाली मानी जाती हैं। मगर गंगा में आई बाढ़ ने इन फसलों को लील लिया हैै। इसके अलावा चारा और धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा हैै। मोहम्मदाबाद गांव निवासी किसान हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी ओसीता जगदेवपुर के रकबे में धान की 30 बीघे फसल थी। जो बाढ़ से मारी गई हैै। उन्होंने लाखों रुपये के नुकसान होने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।