फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tata Aeris vs Maruti Dzire: Price, Features, Engine, Mileage Compared

टाटा एरिस बनाम मारुति डिजायर: कीमत से माइलेज और फीचर्स तक, नई एरिस के सामने कितनी मजबूत है डिजायर? देखें तुलना

Sun, 27 Sep 2026 05:16 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 27 Sep 2026 05:16 PM IST
सार

भारतीय बाजार में एसयूवी की मांग बढ़ने के बावजूद कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट एक बार फिर सुर्खियों में है। टाटा मोटर्स ने अपनी नई एरिस को बाजार में उतार दिया है, जो सीधे तौर पर मारुति डिजायर को चुनौती दे रही है। ऐसे में सवाल है कि क्या नई टाटा एरिस, मारुति डिजायर को टक्कर दे पाएगी? आइए जानते हैं दोनों कारों की कीमत, फीचर्स, इंजन, स्पेस और माइलेज के मुकाबले में कौन कितना आगे है।
 

विज्ञापन
Tata Aeris vs Maruti Dzire: Price, Features, Engine, Mileage Compared
टाटा एरिस और मारुति डिजायर - फोटो : marutisuzuki and tata.com

विस्तार

टाटा मोटर्स ने इस कार को टिगारे के रिप्लेसमेंट के तौर पर पेश किया है, लेकिन यहां मुकाबला सिर्फ दो गाड़ियों का नहीं, बल्कि उस खरीदार का है जो कम बजट में मॉडर्न लुक, हाइटेक फीचर्स और दैनिक इस्तेमाल में काम आने वाली प्रैक्टिकल कार चाहता है। आइए समझें कि दोनों गाड़ियों में कितना अंतर है और कौन-सी सेडान आपके बजट और जरूरतों पर खरी उतर सकती है।

विज्ञापन


कीमत में कितना अंतर?

  • टाटा एरिस की शुरुआती कीमत करीब 5.29 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 9.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।
  • दूसरी ओर मारुति डिजायर की कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 9.54 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। यानी एंट्री-लेवल मॉडल की कीमत देखें तो टाटा एरिस करीब एक लाख रुपये सस्ती है। हालांकि टॉप वेरिएंट के मामले में मारुति डिजायर की कीमत कम है।
  • विज्ञापन


डिजाइन में क्या फर्क है?

  • कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने नई एरिस के साथ नई डिजाइन लैंग्वेज पेश की है। कंपनी ने इसे टिगोर के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा है। एरिस में क्लीन डिजाइन लैंग्वेज के साथ ज्यादातर हिस्सों पर बॉडी-कलर फिनिश दी गई है। इसमें फुल एलईडी लाइटिंग और मॉडर्न स्टाइल देखने को मिलता है। एरिस के बूट पर टिगोर का सिग्नेचर स्टाइल वाला फुल-विड्थ स्टॉप लैंप डिजाइन दिया गया है। एक और खास बात यह है कि एरिस को सिर्फ प्राइवेट खरीदारों के लिए बेचा जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं मारुति डिजायर को प्राइवेट ग्राहकों के साथ-साथ फ्लीट ऑपरेटर भी खरीद सकते हैं। यह दोनों कारों के बीच एक बड़ा अंतर है। डिजायर के डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन एरिस की तुलना में पुराना जरूर है, लेकिन इसका लुक अभी भी मॉडर्न नजर आता है। इसमें एलईडी हेडलैंप, ब्लैक ग्रिल, डुअल-टोन अलॉय व्हील और फॉग लैंप मिलते हैं। मौजूदा डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है।


साइज में कौन आगे?
डायमेंशन की बात करें तो टाटा एरिस और मारुति डिजायर दोनों की लंबाई 3,995 मिमी और व्हीलबेस 2,450 मिमी है। यानी लंबाई और व्हीलबेस के मामले में दोनों कारें बराबर हैं।
हालांकि चौड़ाई में Dzire आगे है। इसकी चौड़ाई 1,735 मिमी है, जबकि Aeris की चौड़ाई 1,684 मिमी है। यानी Dzire 51 मिमी ज्यादा चौड़ी है। ऊंचाई के मामले में एरिस आगे है। इसकी ऊंचाई 1,532 मिमी है, जबकि Dzire की ऊंचाई 1,525 मिमी है।

ग्राउंड क्लीयरेंस और बूट स्पेस
ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में टाटा एरिस आगे है। इसे170 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि मारुति डिजायर में यह 163 मिमी है। बूट स्पेस की बात करें तो पेट्रोल वर्जन में एरिस में 419 लीटर की जगह मिलती है। वहीं डिजायर का बूट स्पेस 382 लीटर है। यानी सामान रखने के मामले में टाटा की नई सेडान ज्यादा जगह देती है।

सीएनजी में कितना बूट स्पेस है?
सीएनजी वर्जन की बात करें तो टाटा एरिस 227 लीटर है। इसमें टाटा की ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं डिजायर सीएनजी के बूट स्पेस का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। दोनों कारों में 15-इंच के व्हील दिए गए हैं।

फीचर्स में एरिस ने दी कड़ी टक्कर

  • फीचर्स के मामले में टाटा एरिस और मारुति डिजायर को कड़ी चुनौती दी है। एरिस में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बिल्ट-इन डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी पूरी तरह डिजिटल है। इन फीचर्स का कॉम्बिनेशन डिजायर में उपलब्ध नहीं है।
  • वहीं मारुति डिजायर के केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


डिजाइयर भी नहीं है पीछे
फीचर्स की बात करें तो डिजाइयर कुछ मामलों में एरिस से अलग बढ़त रखती है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट मिलते हैं, जो एरिस में उपलब्ध नहीं हैं। यानी दोनों कारों का फीचर पैकेज अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखता है। एरिस कुछ नए और टेक्नोलॉजी-केंद्रित फीचर्स के साथ आती है, जबकि डिजायर भी सनरूफ और दूसरे उपयोगी फीचर्स के साथ मुकाबले में बनी हुई है।

 इंजन और परफॉर्मेंस में क्या अंतर?

  • टाटा एरिस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। पेट्रोल मोड में यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके सीएनजी वर्जन में आउटपुट 74bhp और 97Nm है।ट्रांसमिशन के लिए एरिस में 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
  • वहीं डिजायर में भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, लेकिन इसमें कंपनी का नया जेड सीरीज तीन-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है। यह पेट्रोल पर 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। डिजायर के सीएनजी वर्जन में पावर 69bhp और टॉर्क 102Nm हो जाता है। इसमें भी 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं।


माइलेज में डिजायर का दबदबा

  • माइलेज के मामले में दोनों कारों के बीच काफी अंतर है। टाटा एरिस को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 19 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट करीब 24 किमी प्रति किग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है।
  • दूसरी ओर मारुति डिजायर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 25.15 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वेरिएंट 35.63 किमी प्रति किग्रा तक का माइलेज दे सकता है। यानी कंपनी के दावों के आधार पर माइलेज के मामले में डिजायर आगे है, खासकर सीएनजी वर्जन में इसका दावा किया गया माइलेज एरिस से काफी ज्यादा है।


कीमत और वेरिएंट की पूरी बात

  • टाटा एरिस की कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू होकर 9.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है। इसे पांच वेरिएंट में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत टिगाेर की पिछली शुरुआती कीमत से भी 40 हजार रुपये कम है। एरिस में पेट्रोल से सीएनजी वर्जन पर जाने के लिए करीब एक लाख रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। वहीं पेट्रोल एएमटी से सीएनजी वर्जन पर जाने पर भी कीमत में करीब 1 लाख रुपये का अंतर आता है।
  • दूसरी तरफ मारुति डिजायर की शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इसे चार वेरिएंट में पेश किया गया है। मारुति डिजायर में पेट्रोल मैनुअल से सीएनजी मैनुअल वर्जन पर जाने के लिए करीब 90 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं। वहीं सीएनजी मैनुअल से सीएनजी एएमटी पर जाने के लिए अतिरिक्त 35 हजार रुपये देने होते हैं।


किसके लिए कौन-सी कार?

  • टाटा एरिस उन खरीदारों को आकर्षित कर सकती है जो कम शुरुआती बजट में नई डिजाइन, ज्यादा बूट स्पेस, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और आधुनिक फीचर्स वाली कॉम्पैक्ट सेडान चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत भी डिजायर से करीब एक लाख रुपये कम है।
  • वहीं डिजायर का फोकस बेहतर माइलेज, ज्यादा चौड़ाई और ऐसे फीचर्स पर है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आते हैं। खासकर कंपनी के दावे के मुताबिक पेट्रोल और सीएनजी दोनों वर्जन में इसका माइलेज एरिस से ज्यादा है। इसलिए दोनों कारों के बीच चुनाव करते समय सिर्फ शुरुआती कीमत देखना पर्याप्त नहीं होगा। आपके लिए डिजाइन, फीचर्स, बूट स्पेस, माइलेज, सीएनजी की जरूरत और रोजाना के इस्तेमाल जैसे पहलू ज्यादा मायने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed