{"_id":"6a70baac5e7870bec40d6be6","slug":"video-high-rising-waves-in-the-tigri-ganga-are-frightening-people-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोगों को डरा रहीं तिगरी गंगा में काफी ऊंची उठतीं लहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को डरा रहीं तिगरी गंगा में काफी ऊंची उठतीं लहरें
गजरौला। गंगा का जल स्तर बढ़ने के साथ ही उसमें काफी ऊंची लहर उठने लगी हैं। इसके अलावा बड़ी-बड़ी भंवर पड़ रही हैं। तिगरी गांव के सामने गंगा जल में ऊंची उठ रहीं लहरें व दूर तक पड़ रही भंवर को देख लोगों के मन में दहशत उत्पन्न हो जाती है। गांव निवासी ओमपाल केवट, पुरोहित पंडित गंगाशरण शर्मा, सेवानिवृत्त लेखपाल घासी सिंह का कहना है गंगा जल में इतनी ऊंची उठ रहीं लहरें कभी कभार देखने को मिलती हैं। इस समय गंगा में बड़ी भंवर भी पड़ रही हैं। जिनको देख लोग डर जाते हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि इन भंवर में कोई इंसान या पशु आ जाने पर उसका डूबने से बचना मुश्किल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।