{"_id":"6a70bad664957253e80bbdf8","slug":"video-gangas-water-level-has-dropped-by-20-cm-yet-difficulties-persist-for-the-people-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"20 सेमी कम हुआ गंगा का जल स्तर, फिर भी लोगों के सामने दुश्वारियां बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 सेमी कम हुआ गंगा का जल स्तर, फिर भी लोगों के सामने दुश्वारियां बरकरार
गजरौला। बिजनौर बैराज से 112651 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हो गया। तिगरी में जल स्तर 245 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ का पानी भले ही कम हो गया, लेकिन लोगों के सामने आ रहीं दुश्वारियां बरकरार हैं। चारा आदि लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। पानी भरने के कारण फसलें नष्ट होने लगी हैं।
सोमवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 245 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व रविवार को जल स्तर 265 मीटर पहुंच गया था। बिजनौर बैराज से गंगा में 112651 क्यूसेक पानी छोड़ने के बावजूद जल स्तर 20 सेंटीमीटर
कम हुआ हैै। गंगा में पानी भले ही कम हो रहा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों केे सामने दुश्वारियों के अंबार हैं। निचले इलाकेे केे खेतों में चारा की फसलें बाढ़ से सूख गई हैं। गन्ने की फसल को भी नुकसान होने लगा हैै। मुरादपुर निवासी किसान जगपाल सिंह भड़ाना, सोनू भड़ाना, दारानगर के मंगत सिंह, श्यौराज सिंह, चकनवाला के श्रीपाल सिंह, अमित बैसला, राजवीर सिंह भाटी आदि किसानों का कहना है कि गन्ने के जिन खेतों में पिछले 15 दिन से बाढ़ का पानी भरा हैै, उनको खासा नुकसान हो गया है। गन्ने की फसल तबाह होने लगी हैै। बाढ़ खंड विभाग के जेेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर 20 सेंटीमीटर कम हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।