{"_id":"6a0085e8e8488ed1f3041f22","slug":"video-video-jana-aaragaya-mal-ma-1574-maraja-ka-parakashhanae-19-rafara-30-kathara-para-haaa-aayajana-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन आरोग्य मेले में 1574 मरीजों का परीक्षण, 19 रेफर, 30 केंद्रों पर हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन आरोग्य मेले में 1574 मरीजों का परीक्षण, 19 रेफर, 30 केंद्रों पर हुआ आयोजन
जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। मेले में 1574 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया, जबकि गंभीर हालत वाले 19 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मेले में पहुंचे अधिकांश मरीज वायरल, बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मिले।
गौरीगंज के भटगवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मनीष जायसवाल की मौजूदगी में मेला आयोजित हुआ। दोपहर 12:05 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. शिवचंद्र वर्मा, सीएचओ गणेश चौधरी, एएनएम साक्षी तिवारी, सुशीला राय संग अन्य कर्मी मौजूद रहे। इस समय तक पहुंचे 47 मरीजों में 15 का परीक्षण किया गया।
चतऊ का पुरवा गांव निवासी गया प्रसाद ने बताया कि करीब एक माह से वह पेटदर्द व गैस की समस्या से परेशान है। निजी इलाज और घरेलू उपाय के बाद भी राहत नहीं मिली। चिकित्सक ने दवा के साथ खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। भीखीपुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि सांस व शुगर की समस्या से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सक से इलाज में राहत न मिलने पर मेले में जांच कराई।
चिकित्सक ने दवा देने के साथ परहेज करने को कहा। पूरे ओरी वैश्य गांव के अंबालक प्रसाद ने बताया कि उनकी आंखों में करीब एक सप्ताह से दिक्कत है और खुजली भी हो रही है। वीरशाहपुर की मालती सिंह ने बताया कि वह शुगर से पीड़ित हैं। दवा व खानपान में परहेज करने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।
चिकित्सक ने मेले में जांच कराने के बाद दवा देने संग खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। सवरिहा गांव निवासी शाहजहां ने बताया कि पेट संबंधी समस्या से परेशान हूं। घरेलू उपचार से राहत नहीं मिलीं, चिकित्सक ने दवा देने के साथ ही परहेज करने की सलाह दी है। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।