{"_id":"6a0035b1e8488ed1f3041e6b","slug":"video-police-cracks-the-case-of-bundeli-folk-singers-murder-nephews-name-comes-to-light-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुंदेली लोकगायिका की हत्या के मामले में पुलिस का खुलासा, भतीजे का नाम आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली लोकगायिका की हत्या के मामले में पुलिस का खुलासा, भतीजे का नाम आया सामने
उल्दन थाना इलाके में हुई लोकगायिका लवली मौर्य उर्फ लाड़कुंवर कुशवाहा की हत्या के मामले में पुलिस ने भतीजे प्रमोद कुशवाहा को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है। पठाकरका गांव के बाहर सूनसान इलाके में सूखे गहरे नाले के पास शनिवार दोपहर विवाहिता की अधजली लाश बरामद हुई थी। शिनाख्त मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, जिसमें उसका चेहरा, हाथ एवं पांव बुरी तरह जल गया। घटना स्थल से शराब की खाली बोतल एवं चार-पांच प्लास्टिक की गिलास बरामद हुई थी। आशंका जताई जा रही कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मौत से पहले विवाहिता ने संघर्ष भी किया। घटनास्थल से उसकी पायल और टूटी चूड़ियों के टूकड़े बरामद हुए थे। पति मोहन कुशवाहा ने पत्नी के रूप में लवली की शिनाख्त की थी। पीड़ित पति के अनुसार उसकी 50 वर्षीय पत्नी लड़कुंवर उर्फ लवली कुशवाहा 7 तारीख गुरुवार से शाम से गायब थी। वह किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 8 तारीख दिन शुक्रवार को दोपहर बाद उसे जानकारी मिली कि पठाकरका में किसी अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस से संपर्क कर शव के पास मिली सामग्री से पहचान की तो उसकी पत्नी निकली। मृतका लवली मौर्य उर्फ लाड़कुंवर कुशवाहा करीब 15 वर्षों से से बुंदेली लोकगीतों के गायन का काम करती थी। उसके दो मामले न्यायालय में चल रहे हैं। एक हत्या का केस है व दूसरे में वह गवाह है। वह जेल भी जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।