{"_id":"6a8ffc39bef568dbc9054d44","slug":"video-video-saraya-ma-dab-navavavahata-ka-talsha-ma-utara-esadaaaraefa-naha-mal-saraga-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरयू में डूबी नवविवाहिता की तलाश में उतरी एसडीआरएफ, नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरयू में डूबी नवविवाहिता की तलाश में उतरी एसडीआरएफ, नहीं मिला सुराग
अंबेडकरनगर। आलापुर के चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में डूबी नवविवाहिता जया पांडेय (19) की तलाश जारी रही। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह से ही नदी में सघन खोज अभियान चलाया लेकिन पानी का बहाव तेज और जलस्तर अधिक होने के कारण शाम तक जया का कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी के किनारे पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण डटे रहे। परिजनों की आंखें बेटी के मिलने की उम्मीद में नदी की ओर टिकी रहीं।
आलापुर थाना क्षेत्र के वहिगवा जोगीपुर गांव की जया बुधवार को अपनी 15 वर्षीय छोटी बहन शुभी पांडेय के साथ रामनगर दवा लेने के लिए घर से निकली थी। दोनों घर से करीब 13 किलोमीटर दूर नदी के पास पहुंचीं। शुभी के अनुसार जया ने नदी किनारे फोटो खिंचवाने की बात कही। वह मोबाइल लेकर फोटो खींचने लगी, तभी अचानक जया का पैर दलदल में चला गया और वह पानी में डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए शुभी ने जया का हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ में जया का मोबाइल आ गया और पकड़ छूट गई।
इसी दौरान शुभी भी दलदल में फंस गई। दलदल में फंसने के कारण वह आगे नदी में नहीं जा सकी और उसकी जान बच गई। उसने घटना की जानकारी सबसे पहले पिता को फोन कर देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उसने जीजा को फोन कर घटना की जानकारी दी थी।
इस बीच भाजपा जिला मंत्री अभिषेक निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता वरुण सिंह समेत कई लोगों ने घर और घाट पर पहुंचकर ढांढस बंधाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, सीओ अरुण कुमार नैहवार, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय और इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।