फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers worried as water rises in the Tamasa river

Ambedkar Nagar News: तमसा नदी में पानी बढ़ने किसान चिंतित

Wed, 02 Sep 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers worried as water rises in the Tamasa river
श्रवण क्षेत्र में तमसा नदी का बढ़ता जलस्तर और किनारे पर कांटे के साथ मुस्तैद मछुआरे। संवाद
श्रवण क्षेत्र। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से उनकी चिंता भी बढ़ने लगी है। श्रवण धाम स्थित तमसा नदी में पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है और संगम क्षेत्र जलमग्न नजर आने लगा है। किसानों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में कई एकड़ धान की फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

तमसा संगम के पास का दृश्य बारिश के दो अलग-अलग असर दिखा रहा है। पुलिया पर बैठे लोग बढ़े पानी के बहाव को देखकर मनोरंजन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर मछुआरे बढ़े जलस्तर को मछली पकड़ने के लिए अनुकूल मानकर नदी में उतर गए हैं। मछुआरा समुदाय के विपिन गौड़ ने बताया कि पानी बढ़ने के साथ नदी में मछलियों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं, किसानों की नजर अपनी धान की फसल पर टिकी हुई है। उनका कहना है कि अभी बारिश खेती के लिए फायदेमंद है, लेकिन यदि नदी का पानी और बढ़ा तो खेतों में पानी भरने का खतरा पैदा हो सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed