फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman's body found in room under suspicious circumstances

Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला महिला का शव

Wed, 02 Sep 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in room under suspicious circumstances
 ललिता (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। अलीगंज क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार दोपहर बाद 32 वर्षीय महिला ललिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के गले पर रस्सी के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन

ललिता के पति महावीर मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ प्रतापनगर के निवासी हैं। वह करीब एक दशक से बहादुरपुर में किराये का कमरा लेकर पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल के पास रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह महावीर मजदूरी के लिए निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे एक ग्रामीण ने फोन कर उन्हें बताया कि ललिता कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही महावीर घर पहुंचे और एंबुलेंस से ललिता को सीएचसी टांडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ललिता की मौत से उनके तीन मासूम बच्चे मां के साये से वंचित हो गए। आठ वर्षीय काजल, पांच वर्षीय अन्नया और तीन वर्षीय सौम्या सदमे में हैं। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed