{"_id":"6aa6c0e824b1a948fb0e0680","slug":"video-amabdakara-nagara-hasavara-ma-palsa-oura-bthamasha-ka-bca-mathabhaugdha-tha-bthamasha-va-tharaga-ghayal-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकर नगर: हंसवर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश व दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकर नगर: हंसवर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश व दरोगा घायल
हंसवर क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में हंसवर में तैनात दरोगा रवि यादव के बाजू से गोली छूकर निकल गई। जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो शातिर बदमाश शिवम व जीशान घायल हो गए। पुलिस ने दरोगा व बदमाशों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में भर्ती कराया गया है। मौके से भाग रहे एक अन्य बदमाश मंजीत को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि हंसवर पुलिस रविवार शाम शातिर अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन शातिर अपराधी हंसवर क्षेत्र में किसी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने दो टीमों के साथ ग्राम मंगताहिया, मजरा शेमउर खानपुर नहर के पास घेराबंदी की और तीनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली दरोगा रवि यादव निवासी शादात जनपद गाजीपुर के बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई।
इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान जीशान निवासी ग्राम ढेकवा और शिवम यादव निवासी ग्राम जल्लापुर आलापुर के रूप में हुई। इस दौरान मौके से भाग रहे मंजीत पांडेय निवासी भटपुरवा अतरौलिया आजमगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।