{"_id":"6aa66eaa95d21861ce0c9c93","slug":"video-nahan-sirmaur-utsav-rain-mud-affects-shopkeepers-chaugan-ground-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बारिश ने बिगाड़ी मेले की रौनक, चौगान मैदान में कीचड़ से दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बारिश ने बिगाड़ी मेले की रौनक, चौगान मैदान में कीचड़ से दुकानदार परेशान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:06 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रहे स्टेपको सिरमौर उत्सव के दूसरे दिन बारिश ने मेले की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर दिया। दिन में हुई बारिश के कारण मैदान में कई जगह पानी भर गया और कीचड़ हो गया। इससे दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दुकानों तक पहुंचना मुश्किल होने से दुकानदारी पर भी असर पड़ा।
बारिश के बावजूद मेले में लोगों की आवाजाही जारी रही। शहर और आसपास के क्षेत्रों से लोग परिवार सहित मेले में पहुंच रहे हैं। लोग घरेलू जरूरत का सामान, कपड़े और खान-पान की चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, मैदान में पानी और कीचड़ होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें पेश आईं।
सिरमौर उत्सव में बाहरी राज्यों से पहुंचे व्यापारियों ने विभिन्न प्रकार के सामान की दुकानें सजाई हैं। मेले में लोगों को एक ही स्थान पर घरेलू जरूरत से लेकर कपड़े, सजावटी सामान और खान-पान की चीजें उपलब्ध हो रही हैं। सहारनपुर और लुधियाना के रेडीमेड कपड़ों के अलावा कश्मीरी शॉल, जैकेट और कुर्तियों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।
बदलते मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। लकड़ी के बर्तन और फैंसी चीनी मिट्टी की क्रॉकरी भी लोगों को आकर्षित कर रही है। घरेलू उपयोग के कई सामान और बेडशीट की दुकानें भी मेले में लगी हैं। वहीं, खान-पान के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
दुकानदार बोले, कीचड़ से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे
मेले में दुकान लगाने वाले अमित, सक्षम और वसीम ने बताया कि बारिश से मैदान में जगह-जगह पानी भर गया है और कीचड़ हो गया है। इससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। लोग खरीदारी के लिए आ तो रहे हैं, लेकिन कीचड़ के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसका सीधा असर दुकानदारी पर पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि मेले में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश के बाद मैदान की स्थिति खराब होने से ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। बारिश के बीच मेले में पहुंचे लोग भी मैदान में पानी और कीचड़ के कारण असुविधा का सामना कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।