{"_id":"6aa6dd30a6962a47a5070dc6","slug":"two-criminals-got-shot-in-a-clash-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164834-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
विज्ञापन
मुठभेड में घायल शिवम यादव को ले जाती पुलिस टीम। स्रोत मीडिया सेल
हंसवर/बसखारी। हंसवर क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की फायरिंग में हंसवर थाने में तैनात दरोगा रवि यादव के बाएं बाजू को छूकर गोली निकल गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके से भाग रहे तीसरे बदमाश को भी दबोच लिया गया। घायल दरोगा और दोनों बदमाशों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में भर्ती कराया गया है।
सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि रविवार शाम हंसवर पुलिस शातिर अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तीन बदमाश बाइक से बरही से काजीपुर बाजार की ओर जाने वाली नहर पटरी से गुजर रहे हैं। वे किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने पुलिस की दो टीमों के साथ ग्राम मंगताहिया, मजरा शेमउर खानपुर नहर के पास घेराबंदी की।
पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली दरोगा रवि यादव निवासी शादात, गाजीपुर के बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान जीशान निवासी ढेकवा और शिवम यादव निवासी जल्लापुर, आलापुर के रूप में हुई। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। भाग रहे मंजीत पांडेय निवासी भटपुरवा, अतरौलिया, आजमगढ़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार शिवम शातिर अपराधी है। उसने वर्ष 2025 में गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम ए डिवीजन थाना क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। जीशान के खिलाफ आलापुर और बसखारी में तीन, जबकि मंजीत के खिलाफ अतरौलिया, आजमगढ़ में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक तीनों किसी हत्या की वारदात को अंजाम देने की नीयत से क्षेत्र में आए थे। शिवम के पास से 32 बोर की पिस्टल, जीशान के पास से 315 बोर का तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद हुए हैं। मौके से एक बाइक भी मिली है।