फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rajeev bindal dharampur bjp workers welcome organization strengthening

मंडी: धर्मपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Sun, 13 Sep 2026 03:06 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:06 PM IST
rajeev bindal dharampur bjp workers welcome organization strengthening
भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल रविवार को धर्मपुर पहुंचे। उनके पहुंचने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर महेंद्र सिंह और सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। धर्मपुर और टीहरा मंडल के पदाधिकारियों के साथ पंचायत समिति अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान, भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा, जो जनता से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी जनता के सामने रखें। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में यहां से एक बार फिर भाजपा का विधायक जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने कहा कि पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक कार्यकाल के दौरान धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए खून-पसीना बहाया। उनके प्रयासों से क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए और धर्मपुर की अलग पहचान बनी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत करते हुए भाजपा को आगामी चुनाव में मजबूत स्थिति में लाने के लिए कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में धर्मपुर मंडल अध्यक्ष लेखराज ठाकुर और टीहरा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत समिति अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान एवं उपप्रधान, पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष के धर्मपुर पहुंचने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में मजबूती से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: डेहरास रोड पर नाले में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चालक की मौत

13 Sep 2026

शिमला: दुनिया के बड़े मंचों पर गूंजी पहाड़ की आवाज, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘खूंटा’

13 Sep 2026

नूंह: राष्ट्रीय लोक अदालत में 17,505 मामलों का निपटारा

13 Sep 2026

बीवां में पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

13 Sep 2026

VIDEO: चंद मिनटों में लकड़ी पर तस्वीर, सलमान खान ने की तारीफ; बीटेक पास धर्मेंद्र की कला का हर कोई मुरीद

13 Sep 2026
विज्ञापन

हांसी में खाटू श्याम के जागरण में गया परिवार, पीछे से मकान में लाखों की चोरी

13 Sep 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से किया शृंगार; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

13 Sep 2026
विज्ञापन

40 साल पुराने चकरोड विवाद पर प्रशासन की कार्रवाई, दो घंटे चली पैमाइश; VIDEO

13 Sep 2026

स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, VIDEO

13 Sep 2026

24 लाख मामले निस्तारित, 11 विवाहित जोड़ों का सुलह; VIDEO

13 Sep 2026

जेडीयू के मंडलीय कार्यकता सम्मेलन में नीतीश कुमार के कार्यों कि हुई सराहना, VIDEO

13 Sep 2026

गाजीपुर में अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा, VIDEO

13 Sep 2026

डेढ़ लाख नगदी व बेटे की शादी के लिए बनवाए गए आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, VIDEO

12 Sep 2026

मिर्जापुर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति विजय यात्रा निकाली, VIDEO

12 Sep 2026

ओपीडी में ताला बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे बीएचएमएस के इंटर्न व छात्र, VIDEO

12 Sep 2026

कानपुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने निकाली फियरलेस नाइट वॉक रैली

12 Sep 2026

VIDEO: कैंटर सवारों ने बाइक सवारों को पीटा, रुपये छीनने का आरोप

12 Sep 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

12 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को बचाने आए पति पर कुल्हाड़ी से हमला

12 Sep 2026

VIDEO: ढाबा संचालक के भतीजे से मांगी चौथ, आरोपी अदालत में तलब

12 Sep 2026

VIDEO: फिल्मी स्टाइल में बस रुकवाकर चालक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

12 Sep 2026

VIDEO: तेंदुए का हल्ला मचा, लकड़बग्घे ने मार दी बकरी

12 Sep 2026

VIDEO: अपार्टमेंट में बुलाकर की छेड़खानी, भेजा गया जेल

12 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर विवाहिता से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

12 Sep 2026

VIDEO: टावर में चढ़े युवक को मेडिकल के बाद पुलिस ने भेजा घर

12 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में बाइक सवार हुआ घायल, कैंटर चालक पर प्राथमिकी

12 Sep 2026

फरीदाबाद सेक्टर-81 स्थित पुरी आनंद विलास सोसाइटी में टावर 4 की दूसरी मंजिल में लगी आग

12 Sep 2026

फरीदाबाद में हुए स्वाइन फ्लू के 18 और डेंगू के कुल 13 मामले

12 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed