{"_id":"6aa66a09cc4458143506dc86","slug":"video-saltanapara-ma-khaugdhaka-lgana-para-tha-pakashha-ma-vavatha-5-ghayal-cara-ka-halta-gabhara-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में खिड़की लगाने पर दो पक्षों में विवाद, 5 घायल: चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में खिड़की लगाने पर दो पक्षों में विवाद, 5 घायल: चार की हालत गंभीर
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा (ढेलहा) गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद निर्माणाधीन मकान में खिड़की लगाने को लेकर हुआ। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे भी चले। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष के चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी साहबदीन पुत्र गेनऊ और दयाराम पुत्र रामलखन के बीच जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा है। साल 2009 में दोनों पक्षों के बीच समझौते के आधार पर बंटवारा हुआ था।
दावा किया जा रहा है कि समझौता पत्र में यह बात दर्ज थी कि निर्माण के दौरान दीवार या मकान में खिड़की खोलने की स्थिति में डेढ़-डेढ़ फीट जगह छोड़नी होगी।
रविवार को दयाराम अपने निर्माणाधीन मकान में साहबदीन की तरफ दीवार बनाकर खिड़की खोल रहे थे। साहबदीन पक्ष का आरोप है कि निर्धारित जगह छोड़े बिना ही दीवार बनाकर खिड़की खोली जा रही थी।
इसी दौरान दूसरे पक्ष ने घर के सामने दोनों पक्षों की जमीन की सीमा पर दीवार बनाने के लिए गड्ढा खोदना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में साहबदीन (55), संतलाल (50), गुलाबचंद (35) और शीला पत्नी संतलाल (50) घायल हो गए। इसके अलावा दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है।
डॉक्टरों के अनुसार, संतलाल को छोड़कर बाकी तीन घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर से बात नहीं हो सकी। वहीं, लंभुआ थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि खिड़की खोलने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।