फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Shivranaali-Saidapur road will be seven meters wide

Ambedkar Nagar News: सात मीटर चौड़ी होगी शिवरानाली-सैदापुर सड़क

Sun, 13 Sep 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The Shivranaali-Saidapur road will be seven meters wide
अकबरपुर-चांदपट्टी-देल्हुपुर मार्ग। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-चांदपट्टी-देल्हूपुर मार्ग (एसएच-128) के शिवरानाली से ससपना जाफरगंज होते हुए सैदापुर तक पांच किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। विभागीय व्यय समिति ने करीब 14.92 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना को मंजूरी दे दी है। अब शासनादेश जारी होने का इंतजार है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की लॉजिस्टिक मार्ग योजना के तहत एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय के प्रस्ताव पर परियोजना तैयार की गई है। इसे वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधान में शामिल किया गया है। मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (नियोजन वर्ग), लखनऊ ने 10 सितंबर को शासन को परियोजना स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद 12 सितंबर को प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में हुई विभागीय व्यय समिति की बैठक में परियोजना के औचित्य और वित्तीय प्रावधान पर विचार किया गया। समिति ने निर्माण कार्य को अनुमोदित कर दिया।
विज्ञापन

औद्योगिक कॉरिडोर के अनुरूप विकसित होने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण से शिवरानाली, ससपना जाफरगंज और सैदापुर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई महज तीन मीटर है। परियोजना के तहत इसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

13.72 करोड़ रुपये सिविल कार्य पर होंगे खर्च
परियोजना की कुल लागत 14.92 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 13.72 करोड़ रुपये सिविल कार्य, 86 लाख रुपये यूटिलिटी शिफ्टिंग व अन्य कार्यों के लिए रखे गए हैं। 33.24 लाख रुपये अनुरक्षण, 52.04 लाख रुपये विद्युत विभाग और 33.96 लाख रुपये वन विभाग के कार्यों के लिए प्रस्तावित हैं।

शासनादेश के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन सौरभ सिंह ने बताया कि शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। पांच किलोमीटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed