फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 players from the district selected for the state-level hockey competition

Ambedkar Nagar News: राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ी चयनित

Sun, 13 Sep 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
15 players from the district selected for the state-level hockey competition
माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरी हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम में जिले के 15 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक मुरादाबाद मंडल के रामपुर जिले में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ी 15 सितंबर को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

अयोध्या और बाराबंकी में हुई मंडलीय हाॅकी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय टीम का चयन किया गया। चयन की जानकारी मिलते ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में शिवा, रत्नेश, उत्कर्ष कश्यप, हरिओम विश्वकर्मा, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद वारिस, हर्ष कश्यप और जगदीप चयनित हुए हैं। अंडर-17 बालक वर्ग में अर्जुन, अतुल और जाहिद ने जगह बनाई है। अंडर-17 बालिका वर्ग में मधुलिका तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में सुषमा, कहकशा और फिरदौस का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंडलीय टीम में चयन खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed