{"_id":"6abfa9a475a1eff5fc06dfc8","slug":"video-abdakaranagara-ma-bsapa-na-jallpara-sata-para-khal-patata-thayarama-rajabhara-ka-bnaya-paratayasha-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में बसपा ने जलालपुर सीट पर खोला पत्ता, दयाराम राजभर को बनाया प्रत्याशी
अंबेडकरनगर में जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा हुई। सम्मेलन में अयोध्या मंडल प्रभारी दयाराम राजभर को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि पार्टी 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने अंबेडकरनगर जिले के गठन और अपने शासनकाल की अन्य उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को इन्हें जनता के बीच रखने को कहा। विश्वनाथ पाल ने भाजपा और सपा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता दोनों दलों को नकारकर बसपा को समर्थन देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।