{"_id":"6abf596c1f5821eb330692ef","slug":"video-a-fun-run-was-organized-in-jhajjar-under-the-run-for-dav-initiative-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में रन फॉर डीएवी’ के अंतर्गत किलोमीटर फन रन का आयोजन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में रन फॉर डीएवी’ के अंतर्गत किलोमीटर फन रन का आयोजन हुआ
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर डीएवी – फिट डीएवीं फ्रीडम रन ’ के अंतर्गत 2 किलोमीटर फन रन का आयोजन किया गया।
प्रात विद्यार्थियों के रिपोर्ट करने के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस 2 किलोमीटर फन रन में पुलिस लाइंस एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर ‘स्वस्थ शरीर – स्वस्थ भारत’, ‘फिट डीएवी – हिट डीएवी’ तथा ‘जय जवान – जय किसान’ जैसे जोशीले नारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि गांधी जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य, एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता, सादगी एवं सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।