{"_id":"6abfaaa97513cd554a006b45","slug":"video-garakhapara-lka-ekasaparasava-para-hathasa-tana-mataka-ka-haii-shanakhata-vahana-calka-ka-palsa-kara-raha-talsha-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा: तीन मृतकों की हुई शिनाख्त, वाहन चालक को पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसा: तीन मृतकों की हुई शिनाख्त, वाहन चालक को पुलिस कर रही तलाश
अंबेडकरनगर के जैतपुर क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अंबरपुर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार की सुबह करीब 05.30 बजे एसी स्लीपर बस के चालक को झपकी आने से बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बस का बाया हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बता दें कि, बिहार के तेगरा एक्सप्रेस की एसी-स्लीपर बस बृहस्पतिवार शाम करीब 5.00 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से बिहार के दरभंगा जाने के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 43 यात्री सवार थे। ये सभी बिहार के मुजफ्फरनगर, दरभंगा, पिपरा कोठी के अलावा यूपी के कुशीनगर जा रहे थे। सुबह करीब 05.30 बजे बस अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंबरपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। पुलिस के अनुसार चालक अनु को झपकी आने की वजह से बस का बाया हिस्सा आगे चल रहे टाइल्स लदे ट्रेलर के दाहिने हिस्से में जा घुसी जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। बाई दिशा में बने स्लीपर बॉक्स में सो रहे यात्री छटककर कर सड़क पर दूर तक जा गिरे।
इनमें सचिन कुमार (28) निवासी महुआ छतवारा जनपद वैशाली बिहार, नौशाद (36) निवासी वाजिदपुर दरभंगा बिहार, परवेज अंसारी (34) निवासी आजादनगर हाटा कुशीनगर समेत चार लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सुमित मिश्रा (28) निवासी रग्घुन कोठी बिहार, सुमित आनंद (40) निवासी दरभंगा बिहार व महिला रिंकू कुमारी (45) निवासी मुजफ्फरपुर नगर बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस और ट्रेलर के चालक वाहन छोड़ भाग गए जिनकी तलाश की जा रही है। जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना और हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।