Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
The embankment of the dam-like pond in Pali village breached; thousands of cusecs of water gushed out, flooding several acres of farmland.
{"_id":"6abf52744778a039e600cec2","slug":"video-the-embankment-of-the-dam-like-pond-in-pali-village-breached-thousands-of-cusecs-of-water-gushed-out-flooding-several-acres-of-farmland-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाली गांव में बांधनुमा तालाब की पट्टी टूटने से हजारों क्यूसेक पानी बहा, कई एकड़ खेतों में भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली गांव में बांधनुमा तालाब की पट्टी टूटने से हजारों क्यूसेक पानी बहा, कई एकड़ खेतों में भरा
महरौनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पाली में स्थित सिंचाई विभाग का बांधनुमा तालाब की करीब 15 फुट पट्टी शुक्रवार की सुबह टूट गई। इससे हजारों क्यूसेक पानी बहने लगा। पानी इस क्षेत्र में स्थित कई एकड़ खेतो में भर गया। मिट्टी कटाव की सूचना सिंचाई विभाग को दे दी गई है।
तहसील महरौनी के ग्राम पाली में सिंचाई विभाग का एक बड़ा बांधनुमा तालाब है। इससे इस क्षेत्र की कई हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। इस पुराने तालाब की देखरेख न होने से इसका मिट्टी का बंध कमजोर हो गया था। इस मानसून सीजन में यह तालाब लबालब हो गया था। बांधनुमा तालाब में भरे पानी के दबाब से शुक्रवार की सुबह इसकी पट्टी करीब 15 फुट टूटकर बह गई और तालाब में भरा पानी बाहर निकलने लगा। तालाब की पट्टी टूटने की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो वह भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। तालाब का हजारो क्यूसेक पानी निकलकर आसपास के कई एकड़ खेतो में पहुंचने लगा। वही ग्रामीणों का आरोप है कि बांधनुमा तालाब की पट्टी टूटने की सूचना पूर्व में ही सिंचाई विभाग को दे दी थी, लेकिन सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा और न ही पानी रोकने के लिए जेसीबी या अन्य इंतजाम किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते पानी रोकने के इंतजाम किए जाते तो इसे रोका जा सकता था। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड भूपेश सुहेरा ने बताया कि ग्राम पाली में स्थित तालाब के किनारे से कटाव हुआ है। इसे मरम्मत कराने और पानी का बहाव रोकने के प्रयास किए जा रहे है। आशंका है कि तालाब के किनारे लगी रेत की बोरियो को किसी ने निकाला है। इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।