{"_id":"6abf4e439b391fc9c8087410","slug":"video-panvi-kinnaur-panchayat-office-school-road-construction-hydro-projects-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: पानवी पंचायत कार्यालय और स्कूल तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों में खुशी; दो विद्युत परियोजनाएं दे रही सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: पानवी पंचायत कार्यालय और स्कूल तक पहुंची सड़क, ग्रामीणों में खुशी; दो विद्युत परियोजनाएं दे रही सहयोग
निचार उपमंडल की पानवी पंचायत के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद राहत की खबर सामने आई है। पंचायत कार्यालय और स्कूल तक अब सड़क पहुंच गई है। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में दो विद्युत परियोजनाओं की ओर से आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। इसके लिए तारंडा हाइड्रो प्रोजेक्ट और विद्युत उत्पादन कंपनी जेएसडब्ल्यू की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़क निर्माण के लिए पंचायत को कुछ बजट प्राप्त हो चुका है, जबकि शेष राशि अभी मिलना बाकी है।
सड़क को पंचायत कार्यालय और स्कूल तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंचायत प्रधान यशवंत सिंह, उपप्रधान रविंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य हिम्मत नेगी, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों के प्रयास से सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ा।
खास बात यह है कि कई ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी बगीचों की जमीन भी उपलब्ध करवाई है। ग्रामीणों के इस सहयोग से सड़क निकालने में मदद मिली है।
पंचायत प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि इस सड़क का प्राक्कलन वर्ष 2016 में तैयार किया गया था, लेकिन कई वर्षों तक योजना आगे नहीं बढ़ पाई।
अब उनके कार्यकाल में सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क को ग्रामीणों के सहयोग से निकाला जा रहा है और पानवी गांव का विकास पंचायत प्रतिनिधियों की प्राथमिकता है।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद पानवी गांव के लोगों को पंचायत कार्यालय और स्कूल तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। इससे पहले इन स्थानों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता था।
अब सड़क सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों के साथ विद्यार्थियों और पंचायत से जुड़े काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
प्रधान ने सड़क निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का सहयोग इसी तरह जारी रहना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।